featured देश राज्य

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद 29-30 अक्टूबर,को हिमाचल प्रदेश के दौरे पर जाएंगे.

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद 29-30 अक्टूबर,को हिमाचल प्रदेश के दौरे पर जाएंगे

हिमाचल प्रदेश में आगामी 29 अक्टूबर को कांगड़ा के मेडिकल कॉलेज के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद।उनके दौरे को लेकर सुरक्षा के चक्रव्यूह की रचना की जा चुकी है। इस विशेष चक्रव्यूह की रचना हिमाचल नॉर्दन रेंज के आईजी अतुल फुलझेले ने की है।

इसे भी पढ़ेःदो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आ रहे हैं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

 राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद 29-30 अक्टूबर,को हिमाचल प्रदेश के दौरे पर जाएंगे
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद 29-30 अक्टूबर,को हिमाचल प्रदेश के दौरे पर जाएंगे

 

आपको बता दें कि हिमाचल नॉर्दन रेंज के आईजी फुलझेले ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक खास तरह का चक्रव्यूह बनाया है। हिमाचल एक शांतप्रिय स्टेट है। बावजूद इसके प्रोटोकोल को ध्यान में रखते हुए और सुरक्षा व्यवस्था में कोई गलती न हो। इसके उद्देश्य से अतुल फुलझेले ने एएसपी रैंक के 75 अधिकारियों को एक हजार जवानों के साथ सुरक्षा चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए हैं।इतना ही नहीं राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए आम जनता तक को हाईवे और अपने घर से भी बाहर निकलने रोक लगा दी है।

लगभग 5 घंटे तक गग्गल के साथ लगते कुठमां से लेकर टांडा तक के सैकड़ों गांवों की हजारों आबादी घरों में रहने को मजबूर होगी। पुलिस के इस चक्रव्यूह में अगर कोई सेंध लगाने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई भी की जा सकती है।कांगड़ा से लेकर धर्मशाला तक पहुंचने के लिए जहां लोगों को 20 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता था। वहीं सोमवार को 10 बजे से लेकर करीब 1 बजे तक ये सफर 80 किलोमीटर का होगा। यह जानकारी सार्वजनिक कर दी गई है।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद 29-30 अक्टूबर, को हिमाचल प्रदेश के दौरे पर जाएंगे। 29 अक्टूबर, 2018 को, राष्ट्रपति कांगड़ा में डॉ राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज के पहले दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। 30 अक्टूबर, 2018 को, राष्ट्रपति शिमला में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे।

महेश कुमार यादव

Related posts

King Charles Coronation: किंग चार्ल्स III के राज्याभिषेक समारोह में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर होंगी शामिल

Rahul

सरकार ने प्रदेश के कई निगमों,आयोगों, समितियों एवं परिषदों में अध्यक्ष एवं उपाघ्यक्षों की तैनाती की

mahesh yadav

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ निया शर्मा का बोल्ड अवतार, देखें फोटोज

Kalpana Chauhan