featured यूपी

भूमि पूजन से पहले येलो सीटी में तब्दील हुई अयोध्या, हर दीवार छाए भगवान राम..

ram 1 भूमि पूजन से पहले येलो सीटी में तब्दील हुई अयोध्या, हर दीवार छाए भगवान राम..

राम जन्भूमि का पूजन 5 अगस्त को होना है। जिसकी तैयारियों में यूपी शासन और प्रशासन पूरी तरह से जुटा हुआ है। अयोध्या सालों बाद भगवान राम के रंगों में डूब गई है। अयोध्या कि, हर एक दीवार भगवान राम के जीवन और अयोध्या के इतिहास को बयां कर रही है। जिसकी वजह से हर किसी का मन इस इस भूमि पूजन में जाने का कर रहा है। लेकिन कोरोना की वजह से ज्यादा भीड़ तो यहां नहीं पहुंच सकती लेकिन सरकार की तरफ से हर एक ऐसा प्रयास किया जा रहा है। जिससे लोगों तक ये भव्य आयोजन पहुंच सके।

ram 2 भूमि पूजन से पहले येलो सीटी में तब्दील हुई अयोध्या, हर दीवार छाए भगवान राम..
श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर के निर्माण के भूमिपूजन के बाद प्रसाद वितरण की भी जोरदार तैयारी है। इसके लिए अयोध्या के विभिन्न मठ व अखाड़ों में देशी घी के लड्डू बनाए जा रहे हैं। स्टील के एक लाख ग्यारह हजार डिब्बों में देशी घी के लड्डू प्रसाद के रूप में वितरित होंगे। यहां पर प्रसाद स्टील के डब्बे में रखकर अतिथियों के साथ मंदिरों और भक्तों को वितरित किया जाएगा।इनको पांच अगस्त को यहां राम मंदिर भूमि पूजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के हाथों रामलला को भोग चढ़ाया जाएगा। देवराहा हंस बाबा की ओर से देशभर में सभी धार्मिक स्थलों को राम मंदिर भूमि पूजन अनुष्ठान का प्रसाद भेजा जाएगा।

प्रधानमंत्री के आगमन के चलते अयोध्या को चारों तरफ से सील करने की तैयारी है। इसके लिए अयोध्या समेत फैजाबाद शहर में प्रवेश के सभी मार्गों पर पूर्व में किए इंतजामों की मॉनिटरिंग की जा रही है। मुख्य कार्यक्रम की पूर्व संध्या से किसी को भी अयोध्या में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वहीं लखनऊ के रास्ते सड़क से आने वाले वीवीआईपी को सहादतगंज से अयोध्या में प्रवेश देने की योजना बनाई जा रही है।
साथ ही अयोध्या जिले के पड़ोसी जनपद बस्ती, गोंडा, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, सुलतानपुर, अमेठी आदि में पूर्व में ही नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की जा चुकी है। इनके नेतृत्व में इन जनपदों की पुलिस बार्डर पर कड़ी निगरानी रखेगी। वहीं जल मार्गों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए पीएसी, जल पुलिस की तैनाती की जा रही है।

तो वहीं, वॉटर प्रूफ पंडाल तैयार किया जा रहा है। इस पंडाल को खास तरीके से सजाने की भी तैयारी है। बाकी बात की जाए अयोध्या नगरी की तो हर दीवार राम के रंग में रंगी हुई है।अयोध्या में पुलों के पिलर्स को भी चित्रों से सजा दिया गया है। इस कायाकल्प से अयोध्यावासियों में गजब का उत्साह दिख रहा है।राम नगरी को सजाने के साथ ही यहां पर सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। वहीं, कोरोना महामारी को देखते हुए कार्यक्रम स्थल को वायरस फ्री रखने की कोशिश भी की जा रही है।

https://www.bharatkhabar.com/online-viewing-of-the-land-of-shri-badrinath-dham/
दीवारों को रंगों से सजाया जा रहा है तो मंदिरों को रंग बिरंगी झालरों की रोशनी से नहलाने की तैयारी है। इन तैयारियों ने हर किसी का मन मोह लिया है।

Related posts

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर धुंध की मार से भिड़ी 20 गाड़ियां, कई घायल

shipra saxena

पंजशीर घाटी में जारी भीषण लड़ाई, तालिबान और प्रतिरोधी बल दोनों ने किया बढ़त का दावा

Nitin Gupta

क्रिकेट पर ओमिक्रॉन का खतरा, बांग्लादेश की दो महिला खिलाड़ी पॉजिटिव

Saurabh