#Meerut Breaking News देश धर्म राज्य

रक्षा बंधन 2019: ये है शुभ मुहुर्त, इस बार बन रहा ये विशेष संयोग

raksha bandhan 2019 रक्षा बंधन 2019: ये है शुभ मुहुर्त, इस बार बन रहा ये विशेष संयोग
  • संवाददाता, भारत खबर

मेरठ। हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई में रक्षासूत्र बांधकर उसकी लंबी उम्र और सुख की कामना ईश्वर से करती हैं तो वहीं भाई अपनी बहन को उसकी रक्षा का वचन देता है। इस साल यह त्योहार 15 अगस्त को मनाया जाएगा।

नहीं है भद्रा का साया

इस साल रक्षाबंधन का त्योहार कई मायनों में खास रहने वाला है। इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं रहेगा। ज्योतिषाचार्य राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि कई साल बाद इस दिन भद्रा का साया नहीं है। भद्राकाल के दौरान शुभ कार्य नहीं किए जाते इसलिए इस बार राखी बांधने के शुभ मुहूर्त को लेकर बहनों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।

बन रहे कई शुभ संयोग

इसके आलावा राखी पर इस बार कई शुभ संयोग भी बन रहे हैं। रक्षाबंधन 2019 के दिन श्रावण नक्षत्र, सौभाग्य योग, सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश और चंद्रमा मकर राशि में रहेगा। इसके अतिरिक्त रक्षाबंधन के चार दिन पहले गुरु मार्गी होंगे यानि सीधी चाल चलेंगे। इस बार रक्षाबंधन गुरुवार के दिन पड़ने से बेहद शुभ संयोग बनेगा।

रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त

पूर्णिमा तिथि 14 अगस्त,2019 बुधवार को दिन में 2:47 बजे से शुरू होगी जो 15 अगस्त की शाम 4:23 बजे तक रहेगी। राहुकाल दिन में 1:30 बजे से दोपहर 3 बजे है। इसलिए राहुकाल के समय को छोड़कर शुभ मुहूर्त में रक्षाबंधन बांधना मंगलकारी रहेगा।

Related posts

मदर्स डे पर मिली बड़ी सफलता मां के दूध से होगा कोरोना का इलाज..

Mamta Gautam

उत्तर प्रदेश: खामियों के चलते मंत्री का निकाहानामा रद्द, 90 दिन के अंदर खामिया भरने को कहा

Breaking News

राष्‍ट्रपति ने जेएसएस एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च वरुणा के परिसर की आधारशिला रखी

Trinath Mishra