देश featured

डॉ. राजेंद्र सिंह ने कहा- कश्मीर में तिरंगा हमेशा शान से लहराता रहेगा

rajouri, dr jitendra, singh, tricolor, hoist, jammu kashmir, flag

राजौरी। प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के उस बयान का जवाब दिया है जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर अनुच्छेद 35 से छेड़छाड़ की गई तो कश्मीर में तिरंगा लहराने वाला कोई नहीं होगा। इस पर उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में जिस शान से तिंरगा लहराया जा रहा है हमेशा उसी शान से लहराता रहेगा। राजौरी में भारतीय जनता पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने आए डॉ. जितेंद्र ने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि तिरंगा सबका प्यारा है और प्यारा ही रहेगा। तिंरगे से सबको प्यार है और हमेशा रहेगा।

rajouri, dr jitendra, singh, tricolor, hoist, jammu kashmir, flag
dr jitendra, singh

बता दें कि भारत-पाक के बीच क्रास एलओसी व्यापार बंद करने के एनआइए के प्रस्ताव पर डॉ. सिंह ने कहा कि यह सुरक्षा एजेंसी का मामला है। इसमें किसी को भी दखल देने का कोई अधिकार नहीं है। सुरक्षा एजेंसी देश की सुरक्षा के लिए कोई भी निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र है। इसके बाद कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। मुख्यमंत्री महबूबा की ओर से कश्मीर मसले के हल के लिए हुर्रियत को भी वार्ता में शामिल किए जाने के बयान के संदर्भ में पूछे जाने पर डॉ. सिंह ने कहा कि इस मुद्दे पर देश के गृह मंत्रालय को निर्णय लेने हैं। गृह मंत्रालय को जो ठीक लगेगा, वह करेगा।

Related posts

17 फरवरी 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Rahul

पूर्व भाजपा नेता दयाशंकर सिंह बिहार में गिरफ्तार

bharatkhabar

ट्विन टावर : 12 सेकेंड में मलबा बन जाएगा 800 करोड़ का Twin Tower

Rahul