शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में आज केंद्रीय ग्रहमंत्री राजनाथ सिंह न ताबड़तोड़ दो जनसभाएं की। पहली जनसभा तिलहर विधानसभा से प्रत्याशी रोशन लाल वर्मा के समर्थन में की तो दूसरी जनसभा मिरानपुर कटरा विधानसभा से प्रत्याशी वीर विक्रम सिंह के समर्थन में की। पहली जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर वार करते हुए कहा कि भारत की तरफ से पहरी गोली नही चलेगी अगर पाकिस्तान की तरफ से पहली गोली चली तो भारत की तरफ से चलने वाली गोलियां गिनी नही जाएगी।
वहीं सपा बसपा पर बोलते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी को मुलायम सिंह ने ही पंक्चर कर दिया है। तो वही बसपा हारी हुई लडाई लड रही है। वहीं राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए कहा कि एक नौजवान नेता है जिन्होंने खटिया सभा की थी वो तो चुनाव से चार महिने पहले ही खाट पकड गए तो वह चुनाव क्या लडेंगे।
दरअसल शाहजहांपुर के तिलहर विधानसभा सीट से रोशन लाल वर्मा के समर्थन में केन्द्रीय ग्रहमंत्री राजनाथ सिंह ने एक जनसभा को संबोधित किया। केंद्रीय ग्रहमंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि एक बार वह टीवी देख रहे थे। एक न्यूज देखी की पाकिस्तान ने गोली बारी की जिसमे भारत के पांच लोगो की मौत हुई हुई थी। जिसमे एक महिला भी थी। उसी वक्त उन्होने सेना के अधिकारियों को फोन करके गोलीबारी के बारे मे जानकारी ली तो उसने भी यही बताया। इसके बाद उसने भारत के तरफ से कई गई कार्यवाही के बारे मे पूछा तो उस अधिकारी ने बताया कि हमने पाकिस्तान को 17 बार सफेद झंडा दिखाया। उसके बाद उन्होंने सेना को आदेश दिया था कि पहली गोली भारत की तरफ से नही चलनी चाहिये। लेकिन अगर पाकिस्तान की तरफ से पहली गोली चलती है तो भारत की तरफ से चलने वाली गोलियों की गिनती नही की जाएगी। कहा कि आतंकवादियों ने भारत के 17 जवानो के शहीद किया था। उसका बदला हमने किया और पाकिस्तान के घर मे घुसकर आतंकियों को मार गिराया था।
इसके बाद उन्होंने राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए कहा कि देश मे एक नौजवान नेता है। जिन्होने खटिया सभा शुरू की थी। उनकी खटिया भी लुट गई। चुनाव से चार महिने पहले उन्होंने खाट सभा की। वह चार महिने पहले ही खाट पकङ गए तो चुनाव क्या लड़ पाएंगे।
वहीं सपा पर बोलते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की साईकिल को तो मुलायम ने खुद ही पंक्चर कर दी है। अब यूपी मे कांग्रेस ने साईकिल का साथ पकड़ा है तो वह साईकिल का हैंडल भी तोड देगे। बसपा पर बोलते हुए कहा कि बसपा तो हारी हुई लडाई लड रही है।
अभिषेक सिंह चौहान, संवाददाता