यूपी

फर्रुखाबाद में सपा और बसपा पर बरसे राजनाथ सिंह

Rajnath 1 फर्रुखाबाद में सपा और बसपा पर बरसे राजनाथ सिंह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सियासी रण में दो परीक्षाएं तो खत्म हो चुकी है अब सभी राजनीतिक पार्टियां तिसरी परीक्षा की तैयारियों में जुट गई है। तिसरी परीक्षा की तैयारी में एक तरफ अखिलेश यादव ने मैनपुरी में जनता को संबोधित किया तो दूसरी तरफ भाजपा का स्टार प्रचारक राजनाथ सिंह फर्रुखाबाद पहुंचे।

Rajnath 1 फर्रुखाबाद में सपा और बसपा पर बरसे राजनाथ सिंह

फर्रुखाबाद में जनता को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, ‘लोकसभा चुनाव में बीजेपी की जीत में आप का वोट अहसान है। प्रधानमंत्री मोदी की सरकार में कोई भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा पाया हमारे बीजेपी के नेताओ पर कोई भी उंगली भी नहीं उठा सकता है। विरोधियों पर निशाना साधते हुए राजनाथ ने कहा कि प्रदेश की सत्तारूढ़ पार्टी सपा और विपक्षी पार्टी बसपा पर लगातार भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं। आगे बोलते हुए राजनाथ ने कहा, ‘भारत का मस्तक दुनिया में अटल जी ने या प्रधानमंत्री मोदी जी ने नाम रोशन किया है। मनुष्य हर चीज़ में समझौता कर सकता है लकिन मान सम्मान में समझौता नहीं कर सकता है।

सर्जिकल स्ट्राईक का जिक्र

मंच से जनता को एक बार फिर से भारत अधिकृत कश्मीर में सेना द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राईक का जिक्र करते हुए राजनाथ ने कहा, ‘पाकिस्तान में जाकर हमारे बहादुरों ने उनके घर में घुसकर उनको मारा। भारत दुनिया का सबसे ताकतवर देश है। आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारत की तरफ से पहली गोली नहीं चलेगी लेकिन पाकिस्तान अगर गोली चलाये तो अनगिनत गोली चलाई जाएगी।

पुनीत मिश्रा, संवाददाता

Related posts

आई एप से रुकेगी सड़क दुर्घटना, जानिये कैसे करेगा काम

Aditya Mishra

दैनिक राशिफल: जानिए सितारों के अनुसार कैसे करें अपने दिन की शुरुआत

Aditya Mishra

शाहीन बाग में सीएए की वजह से बंद नोएडा-फरीदाबाद सड़क को कुछ देर के लिए खोला गया

Rani Naqvi