देश

राजनाथ ने एम्स पहुंचकर जाना मनोज सिन्हा का हालचाल

rajnath राजनाथ ने एम्स पहुंचकर जाना मनोज सिन्हा का हालचाल

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार सुबह एम्स पहुंचकर रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा का हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की। इसके पूर्व मनोज सिन्हा का हाल जानने के लिए सुबह से ही अस्पताल में अधिकारियों एवं नेताओं का आना-जाना लगा हुआ है।

rajnath

शनिवार को एम्स में वरिष्ठ डा. संजीव भोई, डा. अंजन त्रिखा और डा. बबीता गुप्ता, नर्सों और चिकित्सा कर्मियों समेत 25 लोगों की एक टीम ने मनोज सिन्हा के बाएं हाथ की कोहनी का ऑपरेशन किया। सिन्हा का ऑपरेशन करीब ढाई घंटे तक चला। जिसके बाद एम्स के डॉक्टरों ने उन्हें तीन दिनों के बेड रेस्ट की सलाह दी है। ऑपरेशन के बाद उन्हें एम्स की ओल्ड बिल्डिंग कक्ष संख्या 501 में शिफ्ट कर दिया गया है। गौरतलब है कि शुक्रवार को गोरखपुर में मनोज सिन्हा का सड़क हादसे के दौरान कंधे के नीचे की हड्डी टूट गई थी।

Related posts

भारतीय नौसेना में जल्द ही शामिल होगा इजरायली स्मैश-2000 सिस्टम, इन राइफलो पर फिट कर ड्रोन्स को मार गिराने में सक्षम

Aman Sharma

हृदय हजारिका के मेहनत व जज्बे से बने स्वर्ण पदक के लिए राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की बधाई

mohini kushwaha

’विश्व एड्स दिवस’ पर निकाली जागरूकता रैली

Rani Naqvi