मनोरंजन featured

राजकुमार राव, श्रध्दा कपूर स्टारर फिल्म स्त्री का गाना हुआ रिलीज

राजकुमार राव, श्रध्दा कपूर

नई दिल्ली। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म स्त्री का पहला गाना मिलेगी मिलेगी रिलीज हगो चुका है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि इस गाने में दोनों ही स्टार स खूब ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं।

राजकुमार राव, श्रध्दा कपूर
राजकुमार राव, श्रध्दा कपूर स्टारर फिल्म स्त्री

इस गाने में सेट को एक दरबार की तरह दिखाया गया है। जिसमें श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव डांस कर रहे हैं। गाने में श्रद्धा कपूर टॉप के साथ लुंगी स्टाइल कपड़े पहने हुई हैं तो वहीं राजकुमार राव रजवाड़ी ड्रेस में नजर आ रहे हैं। ‘मिलेगी मिलेगी’ गाने को मीका सिंह ने गाया है जिनकी आवाज आपको झूमने पर मजबूर कर देगी। इस गाने को सचिन-जिगर ने कम्पोज किया है।

हॉरर कॉमेडी ड्रामा

आपको बता दें कि फिल्म स्त्री हॉरर कॉमेडी ड्रामा है जो इसी महीने यानि कि 31 अगस्त को रिलीज होगी। इस गाने को फिल्म की लीड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने ट्विटर पर शेयर किया है। ‘स्त्री‘ के ट्रेलर रिलीज होते ही इसे 2 मिलियन से भी ज्यादा लोग देख चुके थे जिसके बाद फिल्म के मेकर्स ने गाने को जल्दी रिलीज करने का फैसला लिया।

90 के दशक की एक घटना पर आधारित

आपको बता दें कि इस गाने का टीजर पले ही रिलीज कर दिया गया था लेकिन अब पूरा गाने हाल ही में रिलीज किया गया है। इस फिल्म में पहली बार श्रध्दा कपूर राजकुमार राव संग नजर आएंगी। आपको बता दें कि इस फिल्म की कहानी 90 के दशक की एक घटना पर आधारित है। जो कर्नाटक के एक गांव में रात के समय एक चुड़ैल घूमती थी।

वह चुड़ैल रात को गांव के लोगों के घर का दरवाजा खटखटाती और जो भी दरवाजा खोलता उसकी मौत हो जाती थी। इसके बाद उस भूतिया चुड़ैल के साये से बचने के लिए लोगों ने अपने घर की दीवारों पर ‘कल आना’ लिखना शुरू कर दिया। आपको बता दें कि हाल ही में राजकुमार राव की फिल्म फन्नें खां रिलीज हुई है जिसमें अनिल कपूर, ऐश्वर्या कपूर भी नजर आ रहें हैं।

ये भी पढ़ें:-

श्रद्धा कपूर के साथ पहली बार नजर आएंगे राजकुमार राव

संजय दत्त और हसीना को पछाड़ राजकुमार राव की न्यूटन ने मारी बाजी

वीडियो: देखिए सीरियस किरदार में नजर आने वाले राजकुमार राव का डांस

Related posts

कई वर्षों के बाद सजेगा राम दरबार, इस बार भव्य होली मनाने की तैयारी

Aditya Mishra

थर्ड डिग्री देने वाले पति को पत्नी ने मार डाला, फिर ऐसे हुई गिरफ्तारी

Shailendra Singh

केजरीवाल को झटका, हाई कोर्ट ने 21 सचिवों की नियुक्ति को किया रद्द

shipra saxena