featured राजस्थान राज्य

राजस्थान: कैबिनेट विस्तार से पहले खुश दिखे सचिन पायलट, कहा कैबिनेट में मिलेगी 4 दलित नेताओं को जगह

सचिन पायलट राजस्थान: कैबिनेट विस्तार से पहले खुश दिखे सचिन पायलट, कहा कैबिनेट में मिलेगी 4 दलित नेताओं को जगह

राजस्थान कैबिनेट विस्तार को लेकर चल रही उठापटक के बीच सचिन पायलट ने नया ऐलान किया है। सचिन पायलट ने नए कैबिनेट के विस्तार से पहले घोषणा की की है कि इस बार राजस्थान कैबिनेट में 4 दलित नेताओं को शामिल किया जा रहा है। 

पायलट ने आगे कहा कि हमारी पार्टी गरीब, दलित, उपेक्षित, पीड़ित वर्ग के लोगों हर क्षेत्र में प्रतिनिधित्व कर रही है। हालांकि बीते कुछ समय से पार्टी में दलित नेताओं की कमी चल रही थी जिसकी भरपाई की जा रही है। साथ ही कांग्रेस अब आदिवासी समुदाय के लोगों का भी प्रतिनिधित्व करेगी। 

इसी के साथ ही सचिन पायलट ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, अजय माकन का राजस्थान में कैबिनेट विस्तार को लेकर धन्यवाद किया है।

राजस्थान के मंत्री सचिन पायलट ने कहा कि कल राजस्थान की नई कैबिनेट का गठन हुआ था। और आज प्रदेश के मंत्री नए कैबिनेट सदस्यों को शपथ दिलाएंगे।

साथ ही उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मुझे खुशी है कि सोनिया गांधी सीएम अशोक गहलोत और अजय माकन ने राजस्थान सरकार की कमियों को इस नए कैबिनेट विस्तार के साथ पूरा किया है। 

सचिन पायलट ने दावा किया कि 2023 में राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। 

जानकारी के मुताबिक प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच में कैबिनेट विस्तार को लेकर चल रही तनातनी के बीच कांग्रेस आलाकमान ने नई कैबिनेट विस्तार के लिए नया फार्मूला अपनाते है। इस फार्मूले के तहत शनिवार को राजस्थान कैबिनेट में शामिल सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। और अब राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर नई कैबिनेट का विस्तार होगा। जानकारी के मुताबिक रविवार यानी आज प्रदेश के राज्यपाल 15 मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। जिनमें 11 कैबिनेट मंत्री और 4 राज्य मंत्री शामिल होंगे।

वही मंत्रिमंडल विस्तार से पहले सचिन पायलट ने कहा है कि इस बार राजस्थान मंत्रिमंडल में 4 दलित नेताओं के चेहरे को जगह दी जाएगी साथ ही पार्टी आप आदिवासी समुदाय के लोगों का भी प्रतिनिधित्व करेगी। 

Related posts

बीजेपी को भूल आरएसएस पर फोकस कर रही है कांग्रेस

Rani Naqvi

लखनऊ: प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों के बीच पहुंचे अजय लल्लू, कहा सड़क से सदन तक करेंगे प्रदर्शन

Shailendra Singh

सावन का पहला सोमवार आज, ऐसे करें भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न

Rahul