राजस्थान

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी नव संवत्सर पर शुभकामनाएं

raja 2 राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी नव संवत्सर पर शुभकामनाएं

जयपुर। राज्यपाल कल्याण सिंह और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर पर शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है कि चैत्र शुक्ला प्रतिपदा से नव संवत्सर का प्रारंभ ऋतु संधि के साथ- साथ हमारे जीवन में नई आशा और स्फूर्ति का संचार करता है।

raja 2 राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी नव संवत्सर पर शुभकामनाएं

उन्होंने विक्रम संवत् 2074 में प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने संदेश में कहा कि शक्ति स्वरूपा देवी दुर्गा ने राक्षसी वृत्तियों का संहार कर धर्म की पुनः स्थापना की थी। देवी दुर्गा के नौ रूप हमें नारी शक्ति के महत्व से परिचित कराते हैं।
मुख्यमंत्री ने नवरात्र पर सभी से आह्वान किया है कि वे घर, परिवार तथा समाज में मातृ शक्ति का सम्मान बनाये रखने तथा इसमें अभिवृद्धि का संकल्प लें।

राजे ने कहा कि चैत्र शुक्ल पक्ष के नवरात्रों के साथ ही हिन्दू नव संवत्सर शुरू होता है। नव संवत्सर जीवन में नई आशा, उमंग और उत्साह का संचार करता है। उन्होंने कामना की है कि इस नव संवत्सर में सभी लोगों के योगदान से हमारा प्रदेश खुशहाली की नई ऊंचाइयों को छुए।

Related posts

डिजिटल कक्षा से जुड़ेंगे अध्यापक, विद्यार्थी

bharatkhabar

भारत बंद का राजस्थान में असर- बढ़ रही हिंसा,मौंत

mohini kushwaha

सलमान के खिलाफ दायर आर्म्स एक्ट केस में जोधपुर कोर्ट आज सुना सकता है फैसला!

kumari ashu