featured राजस्थान

राजस्थान: गहलोत की टीम ‘स्पेशल 15’ का शपथ ग्रहण पूरा, 11 कैबिनेट और 4 राज्यमंत्री बनाए गए

new project 34 1637491668 राजस्थान: गहलोत की टीम ‘स्पेशल 15’ का शपथ ग्रहण पूरा, 11 कैबिनेट और 4 राज्यमंत्री बनाए गए

राजस्थान में कांग्रेस नेता अशोक गहलोत के नेतृत्व में कैबिनेट का विस्तार हो चुका है। गहलोत की नई टीम का शपथग्रहण पूरा हो चुका है। 11 कैबिनेट मंत्री और 4 राज्यमंत्रियों को शपथ दिलाई गई है।

Rajasthan Cabinet Expansion: गहलोत कैबिनेट के 30 नए मंत्री, 11 विधायकों ने  कैबिनेट और 4 ने राज्यमंत्री के रूप में ली शपथ – हिंदी न्यूज़ | Hindi news |  ताजा ख़बरें ...

गहलोत की टीम ‘स्पेशल 15’ का शपथ ग्रहण पूरा

राजस्थान में कांग्रेस नेता अशोक गहलोत के नेतृत्व में कैबिनेट का विस्तार हो चुका है। गहलोत की नई टीम का शपथग्रहण पूरा हो चुका है। 11 कैबिनेट मंत्री और 4 राज्यमंत्रियों को शपथ दिलाई गई है। सबसे पहले हेमाराम चौधरी ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। हेमाराम सचिन पायलट खेमे से आते हैं। हेमाराम गुढ़ामालानी से विधायक हैं। माण्डल से विधायक रामलाल जाट ने मंत्रिपद की शपथ ली। उन्हें भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। रामलाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। कई बार विवादों में रहे हैं।

अशोक गहलोत के संतुलन अधिनियम में राजस्थान में 15 मंत्रियों ने ली शपथ: 10  अंक | ROZPOST

डॉ. महेश जोशी ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ

इसके साथ ही डॉ. महेश जोशी को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। राज्यपाल ने महेश जोशी को मंत्रिपद की शपथ दिलाई। राजस्थान कांग्रेस के बड़े नेता माने जाते हैं। हवामहल विधानसभा से हैं विधायक। चीफ व्हिप की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। सीएम गहलोत के करीबी माने जाते हैं।

राजस्थान- गहलोत कैबिनेट का पुनर्गठन, विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ -  rajasthan gehlot cabinet reconstituted

रमेशचंद्र मीणा कैबिनेट मंत्री बने

विधायक विश्वेंद्र सिंह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। विश्वेंद्र सिंह डीग कुम्हेर विधानसभा से विधायक हैं। राजघराने से हैं और राजस्थान के बड़े नेता माने जाते हैं। सर्वसमाज को एक साथ लाने में इनकी अहम भूमिका मानी जाती है।  रमेशचंद्र मीणा को भी कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई गई। सपोटरा से विधायक हैं।  ये खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रह चुके हैं, दोबारा मंत्री बनाया गया है।

विधायक ममता भूपेश बैरवा ने ली मंत्रिपद की शपथ

वहीं विधायक ममता भूपेश बैरवा ने मंत्रिपद की शपथ ली। ममता भूपेश सिकराय विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। महिला कांग्रेस की महासचिव भी रह चुकी हैं। वैर विधानसभा क्षेत्र से विधायक भजनलाल जाटव को भी कैबिनेट में जगह दी गई है। उन्होंने मंत्रिपद की शपथ ली। टीकाराम जूली ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। अलवर ग्रामीण से विधायक हैं। इनके पास पहले भी श्रम मंत्रालय का प्रभार था।

शकुंतला रावत बनीं कैबिनेट मंत्री

वहीं खाजूवाला से विधायक गोविंदराम मेघवाल ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। गोविंदराम मेघवाल पूर्व संसदीय सचिव भी रह चुके हैं।  साथ ही शकुंतला रावत ने ली कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ। बानसूर से विधायक हैं। सीएम गहलोत के खेमे से हैं। महिला कांग्रेस की पूर्व महासचिव भी रह चुकी हैं।

4 विधायकों ने ली राज्यमंत्री पद की शपथ

वहीं बृजेंद्र ओला को राज्यमंत्री बनाया गया है। झुंझुनू से विधायक बृजेंद्र ओला को भी मंत्रिपद की शपथ दिलाई गई। ये सचिन पायलट खेमे से हैं। पहले भी मंत्री रह चुके हैं। सर्वश्रेष्ठ विधायक का पुरस्कार भी जीत चुके हैं। वहीं दौसा विधायक मुरारीलाल मीणा ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। दौसा से विधायक मीणा सचिन पायलट खेमे से हैं। पहले भी मंत्री रह चुके हैं।  राज्य मंत्री के रूप में राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने शपथ ली। उदयपुरवाली से विधायक राजेंद्र गुढ़ा पर्यटन मंत्री रह चुके हैं और गहलोत खेमे से हैं। वहीं जाहिदा खान ने ली राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। ये कामां से विधायक हैं और दूसरी बार मंत्री बनी हैं। अशोक गहलोत खेमे की हैं।

Related posts

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम को तकनीक से जोड़ने की कवायद शरू,सैपियो एनालिटिक्स साथ हुआ समझौता

Shailendra Singh

सेना और पुलिस में भर्ती होकर आतंकियों से अपने दोस्त की हत्या का बदला लेंगे: औरंगजेब के दोस्त

Rani Naqvi

सनी देओल का डबल डोज, मैडम जी संग फिर मचेगा गदर

mohini kushwaha