Bharat Jodo Yatra: है। आज राहुल गांधी की यात्रा दारा स्टेशन से शुरु हुई। राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट, गोविंद सिंह डोटासरा और रणदीप सुरजेवाला सहित कई नेत साथ थे।
ये भी पढ़ें :-
MCD Result 2022: काउंटिंग के बीच कांग्रेस दफ्तर में पसरा सन्नाटा, Video Viral
इस दौरान एक्टिविस्ट मेघा पाटकर राहुल गांधी से काफी देर तक बातचीत करती हुई नजर आई। 9 किलोमीटर चलने के बाद यात्रा जिले के लाडपुरा विधानसभा में प्रवेश की, जहां पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने पशुपालक के घर पर टी ब्रेक लिया।
LIVE: #BharatJodoYatra resumes from Dara Station, Rajasthan.https://t.co/JJGo9YCCVt
— Govind Singh Dotasra (@GovindDotasra) December 7, 2022
टी ब्रेक के दौरान राहुल गांधी किसान परिवार से भी बातचीत की। यह नेशनल हाईवे पर मंडाना के नजदीक गोपालपुरा गांव में ही स्थित है। खुली छत में एक परिवार और अन्य नेताओं के साथ राहुल गांधी ने चाय की चुस्की ली। इस दौरान कंजरी और घोड़ी नृत्य का भी आयोजन किया गया था।
सूरज उगने से सूरज छुपने तक,
हम चलेंगे भारत जुड़ने तक।#BharatJodoYatra pic.twitter.com/rSzBXsrpLV— Bharat Jodo (@bharatjodo) December 7, 2022
4 दिसंबर को राजस्थान पहुंची यात्रा
बता दें, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अगले दो हफ्तों तक राजस्थान में रहेगी। यहां यात्रा कुल 7 जिलों को कवर करेगी और कुल 520 किमी तक यह यात्रा की जाएगी। दौसा में 13 दिसंबर से 16 दिसंबर तक यात्रा रहेगी। 8 दिसंबर को यात्रा को विश्राम मिलेगा। सवाई माधोपुर जिले में 11 दिसंबर से 12 दिसंबर तक टोंक को छूते हुए पहुंचेगी। कोटा-बूंदी में 7 दिसंबर से 10 दिसंबर तक 4 दिन यात्रा रहेगी। राजस्थान के कुल 7 जिलों में 520 किलोमीटर का सफर करते हुए अलवर के रास्ते हुए हरियाणा में प्रवेश करेगी।