featured राजस्थान राज्य

राजस्थान में सियासी हलचल जारी, सोनिया से मिलने पहुंचे सचिन पायलट

सचिन पायलट राजस्थान में सियासी हलचल जारी, सोनिया से मिलने पहुंचे सचिन पायलट

राजस्थान में सियासी उठापटक लगातार कई दिनों से जारी है। प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर गुरुवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की। हालांकि इसके बाद भी अभी भी राजस्थान में सियासी माहौल काफी गर्म दिख रहा है। 

इसी बीच राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात करने के लिए जनपथ पहुंचा चुके है। 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दोनों नेता सोनिया गांधी से करीब 12:00 बजे मुलाकात करेंगे। इस बैठक के दौरान राजस्थान चल रही उठापटक और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 चर्चा की जाएगी।

आपको बता दें राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट का दिल्ली आना और कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात करना राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार की ओर संकेत कर रहा है। राजनीतिक नियुक्तियों की नई अटकलें भी पेश कर रहा है। 

अब तक कैबिनेट में फेरबदल को अशोक गहलोत टालते रहे हैं, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि हाईकमान के दखल पर उन्हें झुकना होगा। प्रदेश में लंबे समय से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच सियासी खींचतान चली आ रही है। पंजाब में सियासी झगड़े का समाधान निकालने के बाद अब कांग्रेस हाईकमान राजस्थान का रण खत्म कराने के लिए भी एक्टिव मोड में आता नजर आ रहा है।

मतलब गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 3 साल का कार्यकाल पूरा होने वाला है और इसी के साथ मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा। जिसको लेकर खिंचती जारी हो चुकी है। 

Related posts

मेरठ: लेडीज अंडरगारमेंट चोर गिरफ्तार, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई करतूत

Aditya Mishra

साढ़े 4 साल में बदली यूपी की सूरत, हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर में नया रिकॉर्ड बनाएगी योगी सरकार

Neetu Rajbhar

मणिपुर मामले पर विपक्ष का राज्यसभा से वॉकआउट, लोकसभा में भी दिल्ली अध्यादेश पर हंगामा

Rahul