featured राजस्थान

Rajasthan News: सरसों की आड़ में कर रहा था अफीम की खेती, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

arrested ratlam 202109217688 Rajasthan News: सरसों की आड़ में कर रहा था अफीम की खेती, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Rajasthan News: राजस्थान के बारां में बापचा थाना पुलिस ने अफीम की खेती करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 195 अफीम के हरे पौधे, अफीम के फूल और अन्य मादक पदार्थ जब्त किया है। पकड़े गए आरोपी ने सरसों की फसल की आड़ में अफीम की खेती कर रहा था।

जानकारी के अनुसार बापचा थाना क्षेत्र के बड़ी टूटी अलीनगर गांव निवासी कल्लू लोधा पुत्र श्योरम लोध अपने खेत में अफीम की खेती कर रहा है। वहीं, मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कल्लू के खेत पर दबिश दी।

यहां सरसों की फसल की आड में अफीम की खेती की जा रही थी। मौके से पुलिस ने अवैध रूप से बोए गए अफीम के 195 पौधे, अफीम के फूल और 25 किलो 500 ग्राम डोडा जब्त किया है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत की जा रही कार्रवाई
बारां एसपी कल्याण मल मीणा ने बताया कि आरोपी कल्लू को गिरफ्तार कर लिया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें :-

Jammu Kashmir News: घाटी में एसआईए की कई जगहों पर की कार्रवाई, 10 आतंकी मददगार गिरफ्तार

Related posts

विशाखापत्तनम जिले में पूर्व विधायक सिवेरी सोमा की माओवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी

Rani Naqvi

UP News: ट्रक चालकों ने एक्सप्रेस-वे पर किया पथराव, पुलिस ने बरसाई लाठियां

Rahul

UP News: अटाला हिंसा के मास्टरमाइंड मोहम्मद जावेद के घर चस्पा नोटिस, जिला प्रशासन पर चलाएगा बुलडोजर

Rahul