featured खेल राजस्थान

राजस्थान: गोल्ड मेडलिस्ट अवनि लखेरा को नई जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया ‘‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’’ योजना का ब्रांड एंबेस्डर

pjimage 75 राजस्थान: गोल्ड मेडलिस्ट अवनि लखेरा को नई जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया ‘‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’’ योजना का ब्रांड एंबेस्डर

टोक्यो पैरालिम्पिक में गोल्ड मेडल जीतने वाली राजस्थान की अवनि लखेरा ने पूरे देश का नाम रोशन किया है। ऐसे में अब राज्स्थान सरकार की ओर से अवनि लखेरा को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

‘‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’’ योजना की ब्रांड एंबेस्डर बनीं अवनि लखेरा

शूटिंग प्रतिस्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने वाली राजस्थान की अवनि लखेरा को अब राजस्थान सरकार ने नई जिम्मेदारी दी है। स्वर्ण पदक जीतने वाली जयपुर की अवनि लखेरा अब नई भूमिका में भी नज़र आएंगी। गहलोत सरकार ने अवनि को ‘‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’’ योजना की राज्य ब्रांड एम्बेसेडर मनोनीत किया है।

मंत्री ममता भूपेश ने दी अवनि लखेरा को बधाई

टोक्यो पैरालिम्पिक में देश का नाम रोशन करने वाली अवनि लखेरा आने वाले दिनों में बालिकाओं के सर्वांगीड़ विकास में लोगों को जागरुक करती हुई दिखाई देंगी। महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ने गोल्ड मेडलिस्ट अवनि लखेरा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मेहनत और लगन से अवनि लखेरा ने अपनी सभी चुनौतियों को साहस के साथ पराजित किया और ऐतिहासिक विजय हासिल की। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा अवनि लखेरा को ‘‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’’ योजना की राज्य ब्रांड एम्बेसेडर मनोनीत किया है।

भारत में दिख रहा तालिबान का खौफ, हमले की आशंका के चलते इस रेलवे स्टेशन की बढ़ाई गई सुरक्षा

महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में जीता गोल्ड

महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रेया गुहा ने भी अवनि को भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी। आपको बता दें कि टोक्यो पैरालंपिक में अवनि लखेरा ने भारत के लिए गोल्ड मैडल जीता है। अवनि पैरालंपिक इतिहास में चौथी भारतीय एथलीट जिन्होंने भारत के लिए गोल्ड मैडल जीता है। अवनि का जन्म 8 नवंबर 2001 को जयपुर में हुआ। अवनि के पिता का नाम प्रवीण लखेरा और माता का नाम प्रवीण लखेरा है। अवनि ने टोक्यो पैरालंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में 249.6 पॉइंट स्कोर करके भारत को गोल्ड मैडल दिला दिया है।

Related posts

5 जनवरी को भारत में लाॅन्च होगा Xiaomi Mi 10i, जानिए क्या हैं इसमें खास

Aman Sharma

चुनाव प्रचार के लिए मेघालय पहुचेंगी मीरा कुमार

Pradeep sharma

शोपियां और बांदीपारो इलाके में आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़ जारी, 2 जवान शहीद 2 घायल

piyush shukla