featured राजस्थान

राजस्थान में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार, आलाकमान से मिले अशोक गहलोत, कहा- पार्टी हाईकमान पर छोड़ा फैसला

navbharat times 1 राजस्थान में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार, आलाकमान से मिले अशोक गहलोत, कहा- पार्टी हाईकमान पर छोड़ा फैसला

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को सोनिया गांधी से मुलाकात की। जिसके बाद से राजस्थान में एक बार फिर मंत्रिमंडल विस्तार की खबरों ने जोर पकड़ लिया है। प्रदेश सरकार जल्द मंत्रिमंडल में विस्तार कर सकती है।

सोनिया गांधी से मिले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

राजस्थान में एक बार फिर मंत्रिमंडल विस्तार की खबरों ने जोर पकड़ लिया है। प्रदेश सरकार जल्द मंत्रिमंडल में विस्तार कर सकती है। कांग्रेस हाईकमान का फोकस अब राजस्थान पर है। इसी बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को सोनिया गांधी से मुलाकात की। सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद अशोक गहलोत ने कहा कि कैबिनेट में फेरबदल को लेकर पार्टी हाईकमान की ओर से फैसला लिया जाएगा। अजय माकन को इस बारे में पूरी जानकारी है। हम चाहते हैं कि राज्य में अच्छे से सरकार चलती रहे और लोगों को बढ़िया गवर्नेंस मिले।

सीएम गहलोत और पायलट के बीच खींचतान जारी

अब तक कैबिनेट में फेरबदल को अशोक गहलोत टालते रहे हैं, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि हाईकमान के दखल पर उन्हें झुकना होगा। प्रदेश में लंबे समय से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच सियासी खींचतान चली आ रही है। पंजाब में सियासी झगड़े का समाधान निकालने के बाद अब कांग्रेस हाईकमान राजस्थान का रण खत्म कराने के लिए भी एक्टिव मोड में आता नजर आ रहा है।

बुधवार को राहुल गांधी से मिले थे सीएम गहलोत

बता दें कि सोनिया गांधी से मुलाकात से पहले बुधवार रात को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राहुल गांधी से मिले थे। इस दौरान वहां प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद थीं। दोनों नेताओं से अशोक गहलोत की लंबी मुलाकात हुई थी। वहीं बैठक में केसी वेणुगोपाल और अजय माकन जैसे सीनियर नेता मौजूद थे। इस मीटिंग को लेकर भी यही कहा जा रहा था कि प्रियंका गांधी ने राजस्थान में सुलह का फॉर्मूला तलाशने के लिए अशोक गहलोत को बुलाया है।

Related posts

UP News: लखनऊ के कैंसर इंस्टीट्यूट में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग, मची भगदड़

Rahul

अलीगढ़ शराब कांड में पांच निलंबित, मृतकों की संख्‍या हुई 18, सीएम योगी का सख्‍त आदेश

Shailendra Singh

18 मार्च 2022 का पंचांग: रंगों का त्योहार होली आज, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Neetu Rajbhar