featured राजस्थान

जयपुर: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अस्पताल से मिली छुट्टी, डॉक्टरों की निगरानी में घर पर ही होगा इलाज

CM Ashok Gehlot min 1 जयपुर: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अस्पताल से मिली छुट्टी, डॉक्टरों की निगरानी में घर पर ही होगा इलाज

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के स्वास्थ्य में अब सुधार है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए बताया कि उनकी सेहत में सुधार है और अब वो अपने आवास पर पहुंच चुके हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अस्पताल से मिली छुट्टी

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सेहत अब पहले से बेहतर है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया ‘मैं सकुशल अपने आधिकारिक आवास पर पहुंच गया हूं.’  उन्होंने कहा, ‘‘सवाई मान सिंह अस्पताल के समस्त चिकित्सकों, नर्सिंग कर्मियों, वॉर्ड बॉय, सफाईकर्मी सहित तमाम कर्मचारियों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने बहुत अच्छे से मेरा ध्यान रखा।’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ मैंने देखा कि सवाई मान सिंह अस्पताल में सभी मरीजों की सेवा अच्छी तरह से करने का प्रयास किया जाता है, इसके लिए अस्पताल कर्मचारी प्रशंसा के पात्र हैं।

दो दिन बाद सवाई मान सिंह अस्पताल से मिली छुट्टी

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को एंजियोप्लास्टी होने के दो दिन बाद रविवार को उन्हें सवाई मान सिंह अस्पताल से छुट्टी दी गई है। चिकित्सकों ने उन्हें कुछ दिन आराम करने की सलाह दी है और वह अपने आवास पर चिकित्सकों की निगरानी में रहेंगे।

Afghanistan Crisis: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- अफगानिस्तान में बदलते समीकरण भारत के लिए चुनौती

सीएम ने ट्वीट कर दी थी स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी

दरअसल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की शुक्रवार को सीने में दर्द की शिकायत के बाद सवाई मान सिंह अस्पताल में एंजियोप्लास्टी हुई थी। उन्हें दो दिन के बाद रविवार को छुट्टी दे दी गई। आपको बता दें, मुख्यमंत्री गहलोत ने खुद ट्वीट कर अपनी तबियत को लेकर जानकारी दी थी उन्होंने कहा था कि ‘कोविड के बाद से ही मुझे स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो रही थी। कल से मेरे सीने में तेज दर्द हो रहा था, जिसके बाद मैंने आज एसएमएस हॉस्पिटल में अपना CT-Angio करवाया है’।

Related posts

Video: दिल्ली में लॉकडाउन का ऐलान, शराब के ठेकों पर जबरदस्त भीड़

Saurabh

अभिनेता रजनीकांत ने ‘एक देश एक चुनाव’ का समर्थन किया, कहा बचेगा पैसा और समय

mahesh yadav

शिक्षा और विकास क्षेत्र में नई राह पर चलेगा अलीगढ़- सीएम योगी आदित्यनाथ

Rani Naqvi