Rajasthan Road Accident: राजस्थान की राजधानी जयपुर के भाबरू थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में गुजरात पुलिस के 4 जवानों सहित 5 लोगों की मौत हो गई है।
हादसा उस वक्त हुआ जब दिल्ली से गुजरात जा रहा पुलिस का एक वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया। हादसा NH-8 के नीझर मोड़ के पास हुआ है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर दुख जताया है।
दिल्ली से गुजरात अभियुक्त लेकर जा रही गुजरात पुलिस का वाहन जयपुर के भाबरू क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होने से 4 पुलिसकर्मियों सहित 5 लोगों की मृत्यु की जानकारी दुखद है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, ईश्वर उन्हें सम्बल दें एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) February 15, 2022
सीएम गहलोत ने जताया दुख
सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि, ”दिल्ली से गुजरात अभियुक्त लेकर जा रही गुजरात पुलिस का वाहन जयपुर के भाबरू क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होने से 4 पुलिसकर्मियों सहित 5 लोगों की मृत्यु की जानकारी दुखद है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, ईश्वर उन्हें सम्बल दें एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें।
4 जवानों समेत 5 की मौत
हादसे में मृतक बताए जा रहे 4 लोग गुजरात पुलिस के जवान बताए जा रहे हैं, जो दिल्ली से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर गुजरात लौट रहे थे। हादसे में कार सवार कैदी की भी मौत हो गई है।
ये भी पढ़ें :-