featured राजस्थान

Jodhpur Cylinder Blast: जोधपुर में शादी समारोह में फटे गैस सिलेंडर, 4 लोगों की मौत, 60 झुलसे

a 1 Jodhpur Cylinder Blast: जोधपुर में शादी समारोह में फटे गैस सिलेंडर, 4 लोगों की मौत, 60 झुलसे

Jodhpur Cylinder Blast: राजस्थान के जोधपुर में शादी के मौके पर बड़ा हादसा हो गया। यहां शादी समारोह में एक साथ पांच गैस सिलेंडरों में विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। जबकि दूल्हा समेत 60 लोग बुरी तरह झुलस गए।

ये भी पढ़ें :-

Mandous Storm: चक्रवाती तूफान मैंडूस को लेकर दक्षिणी राज्यों में अलर्ट, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व दमकल कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाने का काम शुरू किया। वहीं, स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पूरे अस्पताल में इतने घायलों को देखकर अफरा-तफरी मच गई। जख्मी लोगों को देखकर हर कोई सिहर गया।

खाना बनाने के दौरान हुआ हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक, शाम को बारात जानी थी, इसलिए घर के मेहमानों के लिए हलवाई खाना बना रहा था। तभी अचानक एक गैस सिलेंडर में लीकेज से आग भड़कती है और देखते ही देखते वहां रखे पांच सिलेंडरों में ब्लास्ट हो जाता है।

आग को देखकर घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई, लोग जान बचाने के लिए इधर-भागने लगे। इस ब्लास्ट में सुरेंद्र सिंह का पूरा घर तबाह हो गया। आंगन में बैठकर गीत गा रही महिलाओं के ऊपर एक सिलेंडर आकर गिरा। जानकारी के मुताबिक, लोगों की मदद करते हुए दूल्हा और उसके पिता भी घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में चल रहा है।

Related posts

‘लवरात्रि’ के बाद ‘लवयात्री’ से भी नहीं बनी बात, कोर्ट ने कहा प्रोमो जारी कैसे कर दिया

mohini kushwaha

आतंकियों के मनसूबे को सेना ने किया फेल, डिफ्यूज किए 2 IED

Pradeep sharma

जापान के लोगों से लेनी चाहिए हर देश को सीख, खुद कर दी दुकाने बंद और मास्क लगाना किया अनिवार्य

Rani Naqvi