Breaking News featured राज्य

राज ठाकरे हुए मनसे के कार्यकर्ताओं से नाराज, कहा- हमारा काम पिटना नहीं मारना है

marna राज ठाकरे हुए मनसे के कार्यकर्ताओं से नाराज, कहा- हमारा काम पिटना नहीं मारना है

मुंबई। उत्तर भारतीयों को मारने के लिए प्रसिद्ध राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने मुंबई के एल्फिंस्टन स्टेशन पर हुए हादसे के बाद स्टेशनों से हॉकरों को हटाने का जिम्मा अपने हाथों में ले लिया है। हॉकरों को हटाने को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं और हॉकरों के बीच में हाल ही में झड़प भी हो चुकी है। मिली जानकारी के मुताबिक ठाकरे की पार्टी के कार्यकर्ता विख्रोली में हॉकरों को हटा रहे थे, इस दौरान उन पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया, जिसमें मनसे के चार कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के घठित होने के बाद मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने अपने अंदाज में कार्यकर्ताओं से नाराजगी जताई है। marna राज ठाकरे हुए मनसे के कार्यकर्ताओं से नाराज, कहा- हमारा काम पिटना नहीं मारना है

मनसे प्रमुख ने शिवाजी पार्क रेसीडेंस स्थित कृष्ण कुंज में बैठक आयोजित कर अपने जोनल ऑफिस के कार्यकर्ताओं को धमकी देते हुए कहा कि अगर आप मनसे के नेता हैं तो आपके साथ ऐसा नहीं हो सकता। उन्हेंने कहा कि अगर आप ऐसे ही बार-बार पिटेंगे तो अपने पद से हाथ धोना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता ऐसा होना चाहिए जो दूसरों को पीटते हैं न कि खुद पिटतें हैं। उन्होंंने दहाड़ते हुए चेतावनी दी कि अगली बार जब आप एंटी हॉकर अभियान चलाएंगे तो वहां पर पूरी तैयारी के साथ जाईयेगा। विख्रोली घटना दोबारा नहीं होनी चाहिए। आप लोग अगर खुद की सुरक्षा नहीं कर सकते तो दूसरों की क्या करेंगे।

 

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह रविवार की रात मनसे के कार्यकर्ताओं ने विख्रोली में हॉकरों को उनके स्टॉल्स पर मराठी में साइन बोर्ड और होर्डिंग लगाने की बात की थी। इसके बाद मामला उग्र होने पर मनसे कार्यकर्ताओं घायल हो गए। घटना में चार मनसे कार्यकर्ता और दो कांग्रेस के सदस्यों को मामले में गिरफ्तार किया गया। पार्टी पर पहला हमला पिछले महीने मलाड़ में हुआ था जब हॉकर्स का एक समूह मनसे के जोनल हेड सुशांत मालवाड़े पर हमला किया था। जानकारी के मुताबिक, सुशांत पर लोहे के रॉड से हमला किया गया था जिसके बाद उन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया था।

Related posts

जैक मा के बाद डेनियल झांग संभालेंगे ‘अलीबाबा’ की बागडोर

rituraj

पश्चिम बंगाल: भवानीपुर उपचुनाव में ममता बनर्जी की जीत, बीजेपी उम्मीदवार को 58 हजार वोटों से हराया

Saurabh

Coronavirus India Update: बीतें 24 घंटे में कोरोना के 15,102 नए केस, 278 मरीजों की हुई मौत

Neetu Rajbhar