ग्रेटर नोएडा: भीषण गर्मी से परेशान लोगों को आज थोड़ी राहत मिली। ग्रेटर नोएडा में तेज हवाओं के साथ बारिश ने दस्तक दी है। बारिश से तापमान में गिरावट आई है। साथ ही तपती गर्मी से भी लोगों को निजात मिली है।
भीषण गर्मी से परेशान थे लोग
यूपी में जुलाई के पहले हफ्ते में कुछ बारिश हुई थी। लेकिन इसके बाद मानों मानसून रूठ जैसा गया है। मौसम विभाग ने इस बीच कई बार बारिश की संभावना जताई पर बारिश की एक बूंद भी नहीं बरसी। ऐसे में लोग तपती और भीषण गर्मी से परेशान थे।
सुबह से तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश
आज यूपी के ग्रेटर नोएडा में मौसम कुछ सुहाना हुआ। यहां आज बारिश ने दस्तक दी। बारिश होने पर ग्रेटर नोएडा में तापमान में भी गिरावट हुई। साथ ही किसानों के चेहरे पर भी मुस्कुराहट देखने को मिली। आज सुबह तेज हवाओँ के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार एक दो दिन बारिश होने के आसार है।