September 25, 2023 9:15 pm
featured Breaking News उत्तराखंड देश

बारिश ने बढ़ाई ठंड, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी

him 1 बारिश ने बढ़ाई ठंड, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी

नई दिल्ली। जाते जाते ठंड एक बार फिर अपना कहर बरपाने लौट आई है। मंगलवार को जहां राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश से ठंडी हवाएं चलने लगीं तो पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी ने तापमान गिरा दिया।राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत मे ठंड का प्रकोप एक बार फिर बिगड़ गया है।

 

him 1 बारिश ने बढ़ाई ठंड, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी

मौसम विभाग ने बारिश होने की संभावना जताई थी और कशेमीर घाटी में फिर से बर्फबारी और बारिश का अनुमान जताया है। हालांकि इस हल्की बारिश ने किसानों को खुश कर दिया है। इस समय हलकी बारिश फसल के लिए अच्छी मानी जाती है।

बता दें कि हिमाचल और कश्मीर में मौसम पहले से सर्द है।वहीं मैदानी इलाकों कोहरे से प्रभावित है। कोहरे के चलते पहले से ही दूर्घटना बहुत बढ़ चुकी है।आसमान में बादल छाए रह रहें हैं और ठंड से लोग घर में दुबकने को मजबूर है।

Related posts

कांग्रेस की अमृतसर ईस्ट सीट से चुनाव लड़ेंगे सिद्धू

kumari ashu

उत्तर प्रदेश: अब शादी समारोह में 100 मेहमान हो सकेंगे शामिल, योगी सरकार ने जारी किए आदेश

Saurabh

राज्य मंत्री रामदास अठावले का बयान, कहा ’रोहिंग्या भारत सरकार की जिम्मेदारी नहीं

mohini kushwaha