featured देश

गणतंत्र दिवस पर जमके बरसे बादल, राजधानी में बारिश से लुढ़का पारा

Delhi rain गणतंत्र दिवस पर जमके बरसे बादल, राजधानी में बारिश से लुढ़का पारा

नई दिल्ली। देश के 68वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी दिल्ली में मौसम ने अचानक करवट ली जिसकी वजह से ठंड फिर लौट आई। गुरुवार को राजधानी दिल्ली में मौसम सुहावना बना रहा।मौसम विभाग के अनुसार कल शाम से रुक-रुक कर सामान्य बारिश हो रही है। बीते 24 घंटों के दौरान दिल्ली में 0.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

Delhi rain गणतंत्र दिवस पर जमके बरसे बादल, राजधानी में बारिश से लुढ़का पारा

दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 25.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
गौरतलब है कि कश्मीर में भारी बर्फबारी हो रही है और मौसम बेहद खराब हो गया है। मंगलवार शाम को ऐसे बर्फीले तूफान आने की चेतावनी पहले ही जारी की जा चुकी थी। बर्फीले तूफान से प्रभावित पूरे इलाके में बचाव कार्य किया जा रहा है। ‘

बुधवार से अब तक कश्मीर में हिमस्खलन की तीन बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें सेना के एक मेजर सहित करीब एक दर्जन लोगों की मौत हो गई है। उस इलाके में प्रशासन ने लोगों को घरों के भीतर रही रहने की सलाह दी है।

Related posts

एक मरा हुआ तारा आसमान पर क्यों कर रहा अजीब हरत?

Rozy Ali

धर्मा प्रोडक्शन के पूर्व प्रोड्यूसर को NCB ने किया गिरफ्तार, करण जौहर ने करीबी होने से नाकारा

Samar Khan

अजीबो – गरीब : पैदा होने पर डाॅक्टर पर किया केस, मिला लाखों का मुआवजा

Rahul