featured देश राज्य

मुंबई में बारिश का कहर, 7 लोगों की मौत, रेलवे ट्रेक भी डूबा

02 57 मुंबई में बारिश का कहर, 7 लोगों की मौत, रेलवे ट्रेक भी डूबा

मुंबई। मुंबई में मंगलवार को भी बारिश का अलर्ट है। बीते शनिवार से हो रही बारिश ने कल मुंबईवासियों का जीना मुहाल कर दिया। मुंबई के कुर्ला, अंधेरी, सायन, सांताक्रूज समेत कई इलाकों में पानी भर गया। मुंबई में मानसून की मार से मंगलवार भी राहत नहीं मिलने वाली है। बारिश की वजह से मुंबई में कल जगह-जगह सड़कों पर पानी भर गया, जिससे ट्रैफिक रेंगते दिखा। मुंबई की इस बारिश ने एक बार फिर बीएमसी के इंतजामों की पोल खोल दी है, लेकिन शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे का दावा है कि इंतजाम पिछली बार से बेहतर थे। बता दें कि मुंबई महानगर पालिका बीएमसी में शिवसेना की सत्ता है। फिलहाल कल शाम से बारिश थमी हुई है। बारिश के कारण कल ठाणे में तीन लोगों की मौत हो गई।

02 57 मुंबई में बारिश का कहर, 7 लोगों की मौत, रेलवे ट्रेक भी डूबा

बता दें कि मुंबई में वडाला के एनटॉप हिल इलाके में एक परिसर का बड़ा हिस्सा धंस गया। इसके मलबे में कई वाहन दब गए और करीब 15 कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। मुंबई के मौसम विभाग के निदेशक अजय कुमार ने बताया कि बीते 24 घंटे में मुंबई में 231.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इसे बहुत अधिक भारी बारिश माना जाता है। शहर में अगले 24 से 48 घंटे में बहुत अधिक बारिश होने का अनुमान है।

वहीं मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है कि अगले कुछ दिनों तक मुंबई में ऐसी ही बारिश होती रहेगी, इसलिए लोगों को पहले से तैयार रहने की हिदायत दी गई है। मौसम विभाग के डेटा से खुलासा हुआ है कि देश के 25 प्रतिशत से कम हिस्से में अब तक सामान्य या अधिक बारिश हुई है। इसके साथ ही मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि सप्ताहांत मानसून गतिविधि ने जोर पकड़ लिया और मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है।

वहीं भीषण गर्मी का सामना कर रहे मध्य और उत्तर भारत के मैदानी इलाकों को अगले दो-तीन दिन में कुछ राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में मानसून के 29 जून को पहुंचने की उम्मीद है जो राष्ट्रीय राजधानी के लिए मानसून पहुंचने की सामान्य तिथि है। दक्षिण पश्चिमी मानसून निर्धारित सामान्य तिथि से तीन दिन पहले 29 मई को पहुंचा और केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और दक्षिणी गुजरात के तटीय इलाकों में बारिश हुई।

Related posts

मनोज तिवारी और विजय गोयल के बीच जंग, दावत में गये पार्षदो पर कार्रवाई

Srishti vishwakarma

UP: पंचायत चुनाव से पहले बीजेपी को झटका, डॉ. प्रियंवदा सिंह का पार्टी से इस्तीफा

Shailendra Singh

विकास दुबे की मौत पर राहुल गांधी क्यों कर रहे शायरी?

Mamta Gautam