featured देश

बारिश ने बढ़ा दी ठंड, कोहरे ने रोकी ट्रेन की रफ्तार

winter बारिश ने बढ़ा दी ठंड, कोहरे ने रोकी ट्रेन की रफ्तार

नई दिल्ली। दो दिन पहले हुई हल्की बारिश ने मौसम को और सर्द बना दिया है। इसी के साथ जम्मू-कश्मीर से आ रही बर्फीली हवाओं ने सर्द मौसम में बर्फ घोल दी है। बादलों के छंट जाने से सुबह से ही तेज सर्दी बढ़ रही है।शाम के बाद ठंडी हवाओं ने बाहर जाने पर रोक लगा रखी है।

 

winter बारिश ने बढ़ा दी ठंड, कोहरे ने रोकी ट्रेन की रफ्तार

कोहरे की वजह से सुबह 6 बजे दृश्यता 100 मीटर होने के कारण वाहनों की रफ्तार कम हो गई है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार ये सर्दी किसानों के लिए बहुत फायदेमंद होगी। सर्दी के साथ कोहरा आने से फसलों की अच्छी बढ़वार आएगी। फिलहाल मौसम में सर्दी बढ़ने के कारण सब्जियों के अलावा सभी फसलों को फायदा होगा।

कृषि के लिए तो ये खुशखबरी है, लेकिन रेलवे विभाग पर इसका बूरा असर पड़ेगा। इसके चलते अवध-असम एक्सप्रेस 13 घंटे की देरी से रोहतक पहुंचेगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस बार जनवरी में कड़ाके की ठंड पड़ेगी।उत्तरी इलाके में बर्फबारी हो रही है। इससे जिले में घना कोहरा भी रहेगा।

Related posts

6 अक्टूबर 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Rahul

अलविदा 2017- भाजपा की रणनीति से देवभूमि की फिजा में घुला केसरिया रंग

piyush shukla

सर्जिकल स्ट्राइकः प्लान करने वाले ऑफिसर का बयान कहा फैसला पूरी तरह से राजनीतिक

mahesh yadav