- संवाददाता, भारत खबर
मुंबई। बारिश ने पूरे महाराष्ट्र को तबाही की ओर ले जाकर खड़ा कर दिया है, ऐसे में प्रशासन के सामने राहत बचाव कार्य करने में बेहद परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। अलग-अलग जगहों पर दीवार गिरने से अब तक तेरह लोगों के मौत हो जाने की पुष्टि हो चुकी है।
बृहत मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने कहा, ”कुरार गांव में एक ढलान सरीखे पहाड़ पर बने कुछ अस्थायी झोपड़ियों पर दीवार गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई है। अग्निशमन और राष्ट्रीय आपदा राहत बल के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और राहत कार्य में जुट गए हैं।
- मलाड में दीवार गिरने से 16 की मौत, मरने वालों में 2 बच्चे और एक महिला भी शामिल।
- मुंबई एयरपोर्ट के पीआरओ ने बताया कि स्पाइसजेट एसजी 6237 जयपुर-मुंबई फ्लाइट रनवे पर सोमवार को उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित
- देवेंद्र फड़णवीस ने हादसे में मारे गए लोगों के परिवार के प्रति संवेदना जताई है।
- मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने 5 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है।
- महाराष्ट्र सरकार ने 2 जुलाई को मुंबई, नवी मुंबई, थाणे और कोंकण इलाके के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के लिए अवकाश घोषित किया है।
- भारी बारिश के बाद सोमवार आधी रात 12:30 बजे कल्याण में राष्ट्रीय उर्दू विद्यालय की दीवार गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया।
- मुंबई में बारिश की वजह से करीब 54 विमानों को नजदीकी हवाईअड्डों की तरफ मोड़ा गया है।