featured देश

ट्रेन में महिला से हुई छेड़छाड़, रेलमंत्री से शिकायत पर युवक गिरफ्तार

789 2 ट्रेन में महिला से हुई छेड़छाड़, रेलमंत्री से शिकायत पर युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली। लोगो से संपर्क में रहने को लेकर मोदी सरकार और उनके मंत्री काफी एक्टिव हैं, चाहे बात विदेश मंत्री की हो या रेल मंत्री की। लोगों के एक ट्वीट से समस्याओं के समाधान की खबरें लगातार मिलती रही हैं। इसी सिलसिले में नई दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस में एक लड़की से कथित बदसलूकी करने वाले 50 वर्षीय एक व्यक्ति को रेल मंत्री सुरेश प्रभु के तेजी से कार्रवाई करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

789 2 ट्रेन में महिला से हुई छेड़छाड़, रेलमंत्री से शिकायत पर युवक गिरफ्तार

जीआरपी के निरीक्षक धरनीधर प्रधान ने बताया कि गुरुवार को ट्रेन में अकेली सफर कर रही लड़की ने अपने स्मार्टफोन से मदद के लिए एक एसओएस भेजा। उसने आरोप लगाया कि जब वह सोई हुई थी तब आरोपी ने कथित तौर पर अनुचित तरीके से उसे छुआ। वह जग गई और उसने विरोध किया। आरोपी की पहचान बानी प्रसाद मोहंती के रूप में की गई है। हालांकि, लड़की ने कथित घटना के बाद फेसबुक पर एक संदेश पोस्ट किया जिसके बाद एक मित्र ने रेल मंत्रालय के संज्ञान में इस विषय को लाया। जीआरपी ने बताया कि रेल मंत्री ने ट्रेन सुरक्षाकर्मी को आरोपी के खिलाफ उपयुक्त कार्रवाई करने को कहा।

आपको बता दें कि रेल मंत्री के साथ साथ विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी लगातार ट्वीटर पर एक्टिव रहती हैं, विदेशों में रहने वाले भारतीयों की समस्याओं का समाधान करते हुए उन्हें कई बार देखा गया है।

Related posts

MP : धार में नदी पर बने डैम ने बढ़ाया ख़तरा , प्रशासन ने 11 गांवों को कराया खाली

Rahul

IAF First air Marshal Couple: वायु सेना को मिला पहला एयर मार्शल दंपत्ति, जानिए कौन हैं ये दोनों अधिकारी

Rahul

ब्रिटेन ने अकेलापन दूर करने के लिए बनाया मंत्रालय, थेरेसा ने किया एलान

Breaking News