December 1, 2023 1:36 pm
featured देश

सेना भर्ती पेपर लीक मामले में 18 लोग गिरफ्तार

india army सेना भर्ती पेपर लीक मामले में 18 लोग गिरफ्तार

मुम्बई। सेना भर्ती का पेपर लीक होने के बाद ठाणे पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस प्रकरण में शामिल 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में कुछेक सेना से संबंधित हैं। साथ ही 350 विद्यार्थियों से भी पूछताछ की जा रही है।

india army सेना भर्ती पेपर लीक मामले में 18 लोग गिरफ्तार

गौरतलब है कि सेना भर्ती पेपर लीक होने के बाद ठाणे क्राइम ब्रांच ने शनिवार की देर रात कार्रवाई शुरु की और सुबह होते-होते 18 लोगों के साथ 350 विद्यार्थियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी ठाणे, पुणे, नाशिक, नागपुर और गोवा में छापामार करके की गई है।

उल्लेखनीय है कि देश भर के विविध केंद्रों पर रविवार की सुबह 9 बजे से पेपर शुरू है। पर पुलिस को सूचना मिली थी कि एक दिन पहले ही यह पेपर लिखा गया, जिसकी व्यवस्था हॉटेल और लॉजों में की गई थी। इसके बाद ठाणे पुलिस की क्राइम ब्रांच सक्रिय हुई और धरपकड की कार्रवाई करते हुए 18 लोगों के साथ 350 विद्यार्थियों को गिरफ्तार किया है।

 

 

 

 

 

Related posts

15 अगस्त की तैयारियों में राजधानी दिल्ली, जारी किए नए ट्रैफिक रूट

Rahul

इंदौर के सेंट रेफल्स स्कूल की इमारत का एक हिस्सा गिरा,स्कूल प्रबंधन ने दो दिन के अवकाश की घोषणा की

rituraj

ऑपरेशन ब्लू स्टार कैसे बना इंदिरा गांधी की मौत का कारण, ऐसे हुई ‘आयरन लेडी’ की हत्या

Saurabh