featured धर्म

राहू का राशि परिर्वतन 23 सितंबर 2020 ..

baba 1 राहू का राशि परिर्वतन 23 सितंबर 2020 ..

राहु ग्रह अगले महीने 23 सितंबर को अपनी चाल बदल रहा है। राहु इस दिन मिथुन राशि से वृष राशि में गोचर करेगा और इस राशि में 12 अप्रैल 2022 तक इसी राशि में स्थित रहेगा। राहु की चाल हमेशा उल्टी दिशा में होती है। राहु का राशि परिवर्तन इस साल की सबसे बड़ी ज्योतिषीय घटनाओं में से एक है। अतः इसका प्रभाव भी सभी राशियों पर जबरदस्त तरीके से पड़ेगा।

rashi 2 राहू का राशि परिर्वतन 23 सितंबर 2020 ..

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु एक अशुभ ग्रह है। हालांकि अन्य ग्रहों की तुलना में (केतु को छोड़कर) इसका कोई वास्तविक आकार नहीं है। इसलिए राहु को छाया ग्रह कहा जाता है। स्वभाव के अनुसार, राहु को पापी ग्रह की संज्ञा दी गई है। आमतौर पर कुंडली में राहु का नाम सुनते ही लोगों के मन में भय उत्पन्न हो जाता है। परंतु कोई भी ग्रह शुभ या अशुभ नहीं होता है बल्कि उसका फल शुभ-अशुभ होता है। यदि कुंडली कोई ग्रह मजबूत स्थिति में होता है तो वह शुभ फल देता है। राहु को किसी भी राशि का स्वामित्व प्राप्त नहीं है।

वहीं जब कमजोर स्थिति में होता है तो उसके फल नकारात्मक मिलते हैं। यहां हम राहु ग्रह की बात कर रहे हैं। राहु को अशुभ फल देने वाला ग्रह माना जाता है। लेकिन यह पूर्ण रूप से सत्य बात नहीं है। राहु कुंडली में शुभ होने पर शुभ फल भी देता है। इसके शुभ फल से व्यक्ति धनवान और राजयोग का सुख भी प्राप्त करता है। आइए जानते हैं सभी राशियों पर राहु के इस गोचर का प्रभाव।

मेष

आपके लिए राहु का गोचर शुभ रहेगा। कई क्षेत्रों में आपको शानदार परिणाम मिलने की संभावना है।
वृष

गोचर के प्रभाव से आर्थिक जीवन प्रभावित होगा। परिवार में भी कलह की स्थिति पैदा हो सकती है।
मिथुन

आपको शारीरिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
कर्क

आपके ख़र्चों में बढ़ोतरी होगी। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। आपको सावधानी से काम लेने की आवश्यकता होगी।

सिंह

राहु का गोचर शुभ रहेगा। इसके प्रभाव से आपकी आमदनी में इजाफा होगा।
कन्या

आपको धैर्य से काम लेना होगा। कार्यक्षेत्र में बनते काम बिगड़ सकते हैं।
तुला

आपको राहु की पैनी दृष्टि आपके किस्मत के सितारों को कमजोर करेगी।
वृश्चिक

आप किसी शोध के कार्य में लगे हैं तो राहु का गोचर आपको उसमें सफलता दिलाएगा।
धनु

— आपको व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। व्यापार में सावधानी के साथ कदम लेना सही रहेगा,
मकर —
राहु के गोचर से आपके कर्ज में वृद्धि हो सकती है। आपको ध्यान से आर्थिक फैसले लेने होंगे।
कुंभ — संतान को लेकर आप चिंतित दिखाई देंगे। अगर आप छात्र हैं प्रेम जीवन में समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

https://www.bharatkhabar.com/sachin-pilot-returns-to-congress-know-how-it-became/
मीन
— आपके सुखों में भी कमी आ सकती है। इस दौरान आपको धैर्य से काम लेना होगा।

Related posts

कोरोना: 24 घंटे में सामने आए 42618 नए केस, 330 की मौत

Rahul

भोपाल ट्रेन धमाके में ISIS के आतंकियों ने किया पाइप बम का इस्तेमाल

Rahul srivastava

यूपी में हजार से कम हुए कोरोना के एक्टिव केस, जानिए ठीक हुए लोगों की संख्‍या  

Shailendra Singh