featured देश भारत खबर विशेष राज्य

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर कसा तंज

rahul gandhi121 राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर कसा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मोदी सरकार व उसकी नीतियों पर सवाल खड़ा करते आए हैं। आज एक बार फिर राहुल गांधी ने देश में लगातार बढ़ रही मंहगाई को लेकर सरकार को निशाने में लिया है।

कांग्रेस के अभियान से जुड़ने की अपील- राहुल

राहुल गांधी ने कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे अभियान ”स्पीकअप अंगेस्ट प्राइज राइज” के साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों के जुड़ने की अपील की है। बता दें कि कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस की कीमतों में हो रहे इजाफे के खिलाफ शुक्रवार को एक सोशल मीडिया अभियान शुरू किया है, जिसका नाम है ”स्पीकअप अंगेस्ट प्राइज राइज”।

राहुल ने अपने ट्वीट में सरकार को घेरा

राहुल ने इसबार अपने ट्वीटर में मोदी सरकार को घेरते हुए लिखा कि जनता से लूट, सिर्फ दो का विकास। इसके आगे राहुल ने रसोई गैस की कीमतों में हुए इजाफे पर सवाल खड़ा करते हुए इसे जनता से लूट करार दिया है।

तेल के बाद रसोई गैस के दामों में हुए इजाफे

बता दें कि पेट्रोल औऱ डीजल के दामों ने आसमान छू लिया था। कसर रह गई थी रसोई गैस के दामों की बढ़ोत्तरी की। अब बची कुची कसर पूरी करते हुए रसोई गैस की कीमतों में भी बड़ा इजाफा हो गया है। रसोई गैस सिलेंडर इस सोमवार से 50 रूपए महंगा हो गया है। इस इजाफे के बाद अब दिल्ली के लोगों को 14.2 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर के लिए 769 रूपए की अदायगी करनी पड़ेगी।

मोदी अपने दोस्तों के हवाले कर रहे जनता का व्यापार: राहुल गांधी

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि वह जनता के 40 प्रतिशत रोजगार अपने दो मित्रों को सौंप देना चाहते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कृषि कानून का उल्लेख करते हुए कहा था कि हिंदुस्तान का सबसे अमुल्य व बड़ा व्यापार है कृषि का है। 40 लाख करोड़ से भी ज्यादा का व्यापार हमारे देश में कृषि का है। यह व्यापार भी मोदी जी अपने दोस्तों के हवाले करना चाहते हैं।

Related posts

पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी, पूरे उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदला

Rani Naqvi

EVMs में गड़बड़ी साबित करने का मौका देगा चुनाव आयोग

Rani Naqvi

14 अप्रैल को खत्म होगा या नहीं लॉकडाउन, पीएम मोदी एक बार फिर कर सकते हैं राष्ट्र को संबोधित

Shubham Gupta