September 23, 2023 3:41 pm
देश राज्य

राहुल बुधवार से कांग्रेस मुख्यालय पर लगाएंगे जनता दरबार

rahul gandhi

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार से पार्टी मुख्यालय पर जनता दरबार लगाएंगे। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी ने अध्यक्ष बनने के बाद दिल्ली में पार्टी मुख्यालय 24 अकबर रोड पर सप्ताह में दो दिन का वक्त बिताएंगे और एक दिन आम लोगों से मुलाकात करेंगे। इसकी शुरुआत वह बुधवार से करेंगे।बजट सत्र से पूर्व सुबह 9 बजे से 10 बजे तक पार्टी मुख्यालय पर राहुल गांधी आम जनता और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

rahul gandhi
rahul gandhi

बता दें कि राहुल गांधी ने हाल ही में ये प्रयोग अपनी गृह लोकसभा अमेठी में किया था। वे दिल्ली में भी इसको दोहराएंगे जिससे पार्टी की खोई जमीन को वापस पाया जा सके। हालांकि, जनता दरबार में सबसे बड़ा सवाल राहुल की (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) एसपीजी की सहमति का है। राहुल गांधी के इस कदम को पार्टी में नए बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। जनता दरबार के जरिये राहुल का उद्देश्य आमजन की समस्याओं और तकलीफों से रूबरू होना है।

Related posts

राजस्थान में तापमान में आई गिरावट, कल कई जिलों में हो सकती है बारिश

Neetu Rajbhar

राहिल शरीफ के ना‘पाक’ बोलः कश्मीर मुद्दे पर भारत गंभीर नहीं

Rahul srivastava

विश्व में स्वीकार्य श्रीराम के आदर्श, श्रीराम की वैश्विकता का समग्र रूप

Rani Naqvi