featured मध्यप्रदेश राज्य

मध्यप्रदेश आंदोलन। मंदसौर जाने के लिए दिल्ली से रवाना हुए राहुल गांधी

fdgfn मध्यप्रदेश आंदोलन। मंदसौर जाने के लिए दिल्ली से रवाना हुए राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस उपध्यक्ष राहुल गांधी मंदसौर के हालातों का जायजा लेने के लिए दिल्ली से निकल गए हैं। राहुल इस दौरान जान गवाने वाले किसानों के परिवार वालो से मुलाकात करेंगे। पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में 6 किसानों की जान चली गई थी। राहुल गांधी मंदसौर जाने के लिए दिल्ली से निकल गए हैं। हालांकि बीजेपी ने उन्हें वहां न जाने की सलह दी थी। लेकिन बावाजूद इसके उन्होंने मंदसौर जाने का फैसला किया है।

fdgfn मध्यप्रदेश आंदोलन। मंदसौर जाने के लिए दिल्ली से रवाना हुए राहुल गांधी

बता दें कि इससे पहले राहुल को वहां जाने की इजाजत नहीं थी। पुलिस की कोशिश नीचम रतलाम हाईवे को शुरू कराने की है। जिसमें वो नाकाम नज़र आ रही हैं। वहीं कांग्रेस उपध्यक्ष राहुल गांधी मंदसौर दौरे के लिए तैयार थे लेकिन उनको वहां जाने की इताजत नहीं दी गई। पुलिस ने कहा कि अभी मंदसौर के जैसे हालात हैं वहीं किसी भी वीआईपी को नहीं आना चाहिए।

इससे पहले किसानों ने मंदसौर के हालातों का जायजा लेने गए राज्य के कलेक्टर स्वतत्र सिंह को भी आंदोलनकारियों ने नहीं बख्शा उनके साथ भी धक्का मुक्की की और उनके कपड़े फाड़ दिए। साथ ही उनके साथ आए अधिकारियों को भी वहां से धक्का देकर खदेड़ दिया। दरासल प्रदर्शनकारी कलेक्टर के देर से पहुंचने को लेकर नाराज थे। जिसकी वजह से उन्होंने कलेक्टर के साथ बदसलूकी की। वहीं कलेक्टर का कहना है कि वहां गोलिया चलाने की इजाजत नहीं थी इसीलिए मैंने उन्हें कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

वहीं मंदसौर हिंसा में मारे गए किसानों को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके परिवार वालों को मुआवजा देने का फैसला किया है। शिवराज ने मृतकों के परिवार को एक-एक करोड़ रूपये देना का ऐलान किया है। वहीं जो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं उन्हें 5 लाख देने का ऐलान किया है। मृतक किसानों के परिवारों में से एक सदस्य को नौकरी भी दी जाएगी। शिवराज ने मंदसौर की घटना को दुखद बताते हुए ट्वीट किया और कहा कि सरकार सभी घायलों के इलाज की जिम्मेदारी उठाएगी। साथ ही शिवराज ने किसानों से अपील की है कि वो धैर्य बनाए रखे और किसी के बहकावे में न आए।

Related posts

सुरक्षा फीचर सही न होने पर पतंजलि ने रद्द की मैसेजिंग ऐप किंभो की लॉचिंग

mahesh yadav

सर्जिकल स्ट्राइक : सरकार ने माना पहले भी सेना पार कर चुकी है एलओसी

shipra saxena

चीन पर पीएम मोदी को नसीहत क्यों दे रहे मनमोहन सिंह?

Mamta Gautam