featured यूपी

विकास दुबे की मौत पर राहुल गांधी क्यों कर रहे शायरी?

rahul gandhi विकास दुबे की मौत पर राहुल गांधी क्यों कर रहे शायरी?

कानपुर में पुलिसवालों को मौत की नींद सुलाने वाले विकास दुबे की आखिरकार आज सुबह जीवन लीला खत्म कर दी गई है। विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन से यूपी लाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में अचानक पुलिस वालों की गाड़ी पटल गई और इस दौरान विकास दुबे ने भागने की कोशिश की बस उसकी ये ही कोशिश उसका काल बन गई और पुलिसवालों ने उसका एनकाउंटर कर दिया।

vikas dubey 2 1 विकास दुबे की मौत पर राहुल गांधी क्यों कर रहे शायरी?
जिसके बाद देश में सियासी घमासान मच गया। विपक्ष सरकार को घेरने लगा और एनकाउंटर को फर्जी बताने लगा। लेकिन इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने एक ऐसा ट्विट किया जिसकी खूब चर्चा हो रही है।राहुल गांधी ने एक शायरी को ट्वीट कर लिखा, ‘हजारों जवाबों से अच्छी है खामोशी उसकी, न जाने कितने सवालों की आबरू रख ली’. हालांकि, राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में एनकाउंटर को लेकर कोई जिक्र नहीं किया, लेकिन उनका निशाना वहीं रहा।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पहले भी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी इसी सवाल को उठाया था। प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार सुबह ट्वीट किया था कि अपराधी का अंत हो गया, अपराध और उसको सरंक्षण देने वाले लोगों का क्या?सिर्फ कांग्रेस ही नहीं बल्कि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की ओर से भी एनकाउंटर पर सवाल किए गए हैं। अखिलेश यादव की ओर से मांग की गई है कि विकास दुबे के फोन कॉल डिटेल निकाले जाएं, ताकि उसके संबंधों के बारे में पता लग सके और उसे बचाने वालों का खुलासा हो पाए।

https://www.bharatkhabar.com/petition-filed-for-death-in-encounter-of-vikas-dubeys-associates-in-the-sc/
वहीं सोशल मीडिया पर विकास दुबे की मौत कुछ लोग सही बता रहे हैं और कह रहे हैं पुलिस ने विकास दुबे को मारकर पाप का अंत कर दिया है।

Related posts

अर्नब गोस्‍वामी को बॉम्‍बे हाईकोर्ट से बड़ा झटका, बॉम्‍बे हाईकोर्ट ने निचली अदालत में जाने को कहा

Samar Khan

इमरान खान की सौतेली बेटी मेहरू मनेका पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ में हुईं शामिल

rituraj

कारगिल विजय दिवसः सम्मान की आस में धरने पर बैठा शहीद विवेक सक्सेना का परिवार

Shailendra Singh