देश-विदेश में फ्लाइंग सिख के नाम से जाने जाने वाले मिल्खा सिंह का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। पूरा देश उन्हें आज श्रद्धांजलि दे रहा है।
उनके निधन की खबर आते ही देश के राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री समेत सभी बड़े नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। नेता से लेकर अभिनेताओं तक ने मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि दी।
इसी कड़ी में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी मिल्खा सिंह के निधन पर ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। लेकिन राहुल गांधी अपने ट्वीट को लेकर जनता के निशाने पर आ गए हैं और उन्हें बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है।
राहुल ने ट्वीट में ऐसा क्या लिखा?
दरअसल, राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा ‘India remembers her #flyingSikh’। जिसे लेकर राहुल गांधी को ट्रोल किया जाने लगा।
लोगों ने क्या दिया रिएक्शन?
लोगों ने ट्वीट के जवाब में लिखा की उन्हें ‘India remembers his #flyingSikh’ लिखना चाहिए था मगर उन्होंनने his के स्थान पर her लिखकर इंडिया का जेंडर ही बिगाड़ दिया। लोग उनकी अंग्रेजी का मजाक उड़ाते-उड़ाते शशि थरूर तक जा पहुंचे।