Uncategorized Breaking News featured देश राज्य

राहुल गांधी का तीखा हमला, बोले- ममता बनर्जी और वाम दलों में कोई अन्तर नहीं

rahul gandhi राहुल गांधी का तीखा हमला, बोले- ममता बनर्जी और वाम दलों में कोई अन्तर नहीं

एजेंसी, मालदा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पश्चिम बंगाल में अपनी पहली रैली में सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) और वाम दलों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने मालदा की एक रैली में कहा कि अब ममता बनर्जी और वाम दलों के बीच कोई खास अंतर नहीं रह गया है। इस दौरान राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पीएम मोदी और उनकी नीतियों पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने (Rahul Gandhi) कहा कि केवल अमीर लोग अपने घरों के बाहर चौकीदार रखते हैं, किसानों और गरीबों के घर चौकीदार नहीं होते। वह (मोदी) नीरव मोदी, मेहुल चोकसी और विजय माल्या जैसे भ्रष्ट और भगोड़ों के चौकीदार हैं।

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस नीत सरकार पर निशाना साधते हुए गांधी ने कहा कि वह किस तरह की सरकार चला रही हैं जहां केवल उन्हें बोलने का अधिकार है, किसी और को नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि बीते कई सालों में बंगाल में कुछ नहीं बदला। ममता बनर्जी की सरकार में बंगाल में कोई विकास नहीं हुआ है। उन्होंने भी अपने वादे पूरे नहीं किये। गांधी ने कहा कि वाममोर्चे की सरकार में लोगों को निशाना बनाया जाता था और आतंकित किया जाता था और ममता बनर्जी सरकार के तहत भी यह जारी है।एक समय कांग्रेस का गढ़ रही उत्तर मालदा सीट पर गांधी की रैली को महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि पार्टी को बड़े पैमाने पर दलबदल का सामना करना पड़ रहा है।

Related posts

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने की सचिवालय में विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी से मुलाकात

Rani Naqvi

बढ़ी हुई संपत्ति पर चंद्रबाबू नायडू के बेटे लोकेश ने दी सफाई

shipra saxena

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का निधन, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

Rahul