देश featured बिज़नेस

सरकार ने शराब कारोबारी विजय माल्या को कैसे भगाया, राहुल गांधी ने बताया सच

rahul gandhi vijay mallya modi सरकार ने शराब कारोबारी विजय माल्या को कैसे भगाया, राहुल गांधी ने बताया सच

नई दिल्ली।  करोड़ो का कर्ज लेकर भागने वाला विजय माल्या को लेकर मामला लगातार गरमाता ही जा रहा है। आपको बता दें कि जहां बीजेपी इस मामले में कांग्रेस पर आरोप लगा रही है तो वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विजय माल्या को भगाने का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि सीबीआई ने ‘हिरासत’ नोटिस को ‘सूचना’ में बदलकर माल्या को देश से निकल भागने में मदद की। सीबीआई सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रिपोर्ट करती है। ऐसे में यह समझ से परे है कि सीबीआई ने मोदी की अनुमति के बिना इतना बड़ा कदम उठा लिया।

विजय माल्या
विजय माल्या

जेटली ने माल्या को देश छोड़ने में मदद की

माल्या ने बुधवार को दावा किया था कि उसने ब्रिटेन आने से पहले वित्त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात की थी। इससे कांग्रेस को सरकार पर हमलावर होने का मौका मिल गया। राहुल ने बृहस्पतिवार को कहा था कि जेटली ने माल्या को देश छोड़ने में मदद की। वह लगातार झूठ बोल रहे हैं। उन्हें पद से इस्तीफा देना चाहिए और मामले की जांच होनी चाहिए।

राहुल ने जेटली-माल्या की मुलाकात के गवाह के तौर पर कांग्रेस सांसद पीएल पुनिया को पेश किया था। भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा था कि गांधी परिवार के माल्या से करीबी संबंधों के कारण उसे नियमों को ताक पर रखकर बैंकों से कर्ज दिलाया गया। इसलिए राहुल गांधी को सभी पदों से इस्तीफा दे देना चाहिए। आपको बता दें कि यूथ कांग्रेस की दिल्ली इकाई की ओर से जेटली के खिलाफ प्रदर्शन किया गया और इस्तीफे की मांग की गई।

यूथ कांग्रेस ने राजधानी के उद्योग भवन से मार्च निकाला, जिसे जेटली के आवास तक पहुंचने से पहले ही रोक दिया गया। इंडियन यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा कि राष्ट्रवाद की बात करने वाली भाजपा ने देश के साथ धोखा किया है। प्रदर्शनकारियों ने मोदी और जेटली के खिलाफ नारेबाजी करते हुए माल्या के फरार होने पर जवाब मांगा। इस दौरान जेटली, मोदी और माल्या के मास्क लगाकर उसके देश से फरार होने की घटना का चलते वाहन पर मंचन भी किया गया।

ये भी पढ़ें:-

विजय माल्या केस: कांग्रेस के बाद बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने की जेटली के इस्तीफे की मांग

सीबीआई की एक गलती की वजह से विदेश भागने में कामयाब रहा विजय माल्या

विजय माल्या केस: स्वामी के बाद यशवंत सिन्हा ने किया अरुण जेटली पर वार

Related posts

भय्यूजी महाराज ने खुद को गोली मार कर इंदौर में की खुदकुशी

Rani Naqvi

बंगाल में भाजपा का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज , हिरासत में लिए कई BJP नेता

Rahul

ब्राजील फुटबॉल टीम को ले जा रहा प्लेन कोलंबिया में क्रैश

Rahul srivastava