featured देश राजस्थान राज्य

राजस्थान में जीत से उत्साहित राहुल बोले, जनता ने बीजेपी को नकारा

rahul gandhi

नई दिल्ली। कांग्रेस ने राजस्थान में दो लोकसभा और एक विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा की हार पर इसे बदलाव के संकेत करार देते हुए कहा कि भाजपा की देश में उल्टी गिनती शुरू हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उपचुनाव में पार्टी के शानदार प्रदर्शन के लिए राजस्थान प्रदेश इकाई की प्रशंसा की और इसे लोगों द्वारा ‘भाजपा’ को नकारना बताते हुए कहा, ‘राजस्थान कांग्रेस ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। हर कार्यकर्ता पर हमें गर्व है। यह राजस्थान के लोगों द्वारा भाजपा को नकारना है।

rahul gandhi
rahul gandhi

पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एम वीरप्पा मोइली ने कहा कि राजस्थान के नतीजे बदलाव का संकेत हैं। जनता मोदी सरकार की चार साल की नीतियों से परेशान हो चुकी है। आज पेश किया गया बजट भी इन्हीं नीतियों के तारतम्य में है और निराशाजनक है। राजस्थान में तीन उप चुनावों के आज घोषित नतीजे सरकार की लोकप्रियता गिरने का स्पष्ट संकेत है। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खुशी जहिर करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने वाली है। यहां की जनता ने संकल्प ले लिया है कि भाजपा को हटाना है और कांग्रेस को सत्ता में लाना है। अब भाजपा की देश में उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बहुमत का मतलब नहीं समझा। जनता से जो वादे किए थे उनको पूरा नहीं किया गया। देश में युवा रोजगार को तरस रहे हैं। 15 लाख नौकरियां देने वाली थी उसका कोई अता-पता नहीं। कांग्रेस प्रमुख प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, ‘मोदी सरकार की कारगुजरियों पर आज राजस्थान के लोगों ने मोहर लगा दी है। उल्लेखनीय है कि आज आए परिणामों में अलवर लोकसभा के उपचुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की है। कांग्रेस उम्मीदवार डॉ करण सिंह यादव राजस्थान सरकार के श्रम एवं नियोजन मंत्री डॉ. जसवंत यादव को 1,56,319 वोटों के अंतर से चुनाव में हराया है। यहां कांग्रेस को 5,2,0434 जबकि भाजपा को 3,75,520 वोट मिले हैं।

अलवर लोकसभा सीट भाजपा के महंत चांदनाथ के निधन के बाद रिक्त हुई थी। अजमेर लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार रघु शर्मा ने भाजपा के राम स्वरूप लांबा को 80,648 को मतों से मात दी है। राम स्वरूप लांबा पूर्व मंत्री सांवरलाल जाट के बेटे हैं। अजमेर सीट सांवरलाल जाट के निधन के चलते रिक्त हुई थी। मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस के विवेक धाकड़ ने भाजपा के उम्मीदवार शक्ति सिंह हाडा को 12,976 मतों के अंतर से पराजित किया है। ये सीट भाजपा विधायक कीर्ति कुमारी के निधन के चलते रिक्त हुई थी।

Related posts

पूर्व आईपीएस असीम अरुण भाजपा में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिलाई सदस्यता

Neetu Rajbhar

दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, पांच की मौत, 17 घायल

Rani Naqvi

भाजपा प्रवक्ता ने लगाया ममता सरकार पर राज्य में कार्यकर्ताओं की हत्या कराने का आरोप, पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की उठ रही मांग

Trinath Mishra