featured यूपी

पत्रकार की हत्या पर हुई राहुल-प्रियंका की एंट्री, योगी सरकार पर किया तीखा हमला..

virakm 1 पत्रकार की हत्या पर हुई राहुल-प्रियंका की एंट्री, योगी सरकार पर किया तीखा हमला..

गाजियाबाद में मारे गये पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या को लेकर नया खुलासा हुआ है। विक्रम की हत्या गुंडों ने इसलिए कर दी थी क्योंकि वो उन्हें लड़की से छ़ेड़छाड़ करने से रोक रहा था। लड़की विक्रम जोशी की भतीजी बताई जा रही है।

rahul gandhi priyanka gandhi पत्रकार की हत्या पर हुई राहुल-प्रियंका की एंट्री, योगी सरकार पर किया तीखा हमला..
आपको बता दें, विजयनगर थाना क्षेत्र की माता कॉलानी में सोमवार देर रात पत्रकार विक्रम जोशी पर हुए जानलेवा हमले में बुधवार तड़के उनकी अस्पताल में उपचार के बाद मौत हो गई। इसके बाद अस्पताल में बड़ी संख्या में परिजन व मीडियाकर्मी जुट गए। परिजनों ने आरोपितों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर अस्पताल में हंगामा भी किया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी परिजनों को समझाने में जुटे हुए थे। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को मुख्य आरोपित समेत नौ आरोपितों को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त असलहा बरामद किया था और लापरवाही बरतने के आरोप में चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया था।

पत्रकार की हत्या को लेकर फिलहाल जांच तल रही है। लेकिन विवाद तो तब खड़ा हुआ जब राहुल गाँधी की इस मामले में एंट्री हुई।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस घटना पर दुखना प्रकट करते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वादा था राम राज का, दे दिया गुंडाराज।राहुल गांधी ने बुधवार को अपने ट्वीट में लिखा- “अपनी भांजी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या कर दी गयी। शोकग्रस्त परिवार को मेरी सांत्वना। वादा था राम राज का, दे दिया गुंडाराज।”

https://www.bharatkhabar.com/open-fortunes-of-laborers/
इससे पहले, कांग्रेस महासचिव और राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा था।विक्रम जोशी हत्या मामले ने तूल पकड़ लिया है। जिस पर कई राजनैतिक बयान आ रहे हैं।

Related posts

9 जनवरी 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकाल

Rahul

‘आवाज ए पंजाब’ नहीं लडे़गी पंजाब विधानसभा चुनावः नवजोत सिंह सिद्धू

Rahul srivastava

टेलीकॉम क्रांति के जनक ने बदली देश की तस्वीर, विस्तार से जाने योजनाएं

mohini kushwaha