मनोरंजन featured

राजीव खंडेलवाल को अपना ही मजाक पढ़ा भारी, एक्ट्रेस ने छोड़ा शो!

10 57 राजीव खंडेलवाल को अपना ही मजाक पढ़ा भारी, एक्ट्रेस ने छोड़ा शो!

नई दिल्ली। राजीव खंडेलवाल अपने टॉक शो ‘जज्बात’ की वजह से एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। बता दें अपने शो ‘जज्बात’ में किया गया मजाक उन पर भी भारी पड़ गया है। आपको बता दें कि राजीव अपने शो में आए हुए  मेहमानों के साथ जमकर मस्ती करते हैं लेकिन हाल ही में अपने शो पर किया गया मजाक उन पर ही भारी पड़ गया और उनके मजाक की वजह से  सेलेब्रिटी गेस्ट ने शो से वॉक आउट कर दिया।

10 57 राजीव खंडेलवाल को अपना ही मजाक पढ़ा भारी, एक्ट्रेस ने छोड़ा शो!

रागिनी खन्ना ने शो से किया वॉक आउट

टीवी शो ‘जज्बात’ में करन ग्रोवर अपनी फ्रेंड रागिनी खन्ना के साथ आए थे जहां बातचीत के दौरान राजीव ने रागिनी के साथ एक प्रैंक खेला. उन्होंने एक अनजान शख्स का वीडियो मैसेज दिखाया जिसका चेहरा ब्लर किया गया था।

आपको बता दें कि वीडियो में वो शख्स कहता है कि वो से बहुत नाराज है क्योकि रागिनी ने उन्हें छोड़ा। ये देखकर रागिनी शॉक्ड हो गईं और उन्होंने राजीव से वीडियो बंद करने को कहा। लेकिन राजीव नहीं माने और बाद में बताया कि ये मजाक था। वो आदमी असली नहीं था।

मगर रागिनी को ये मजाक अच्छा नहीं लगा और वे शो के सेट पर निकल गईं। राजीव ने उन्हें मनाने की कोशिश भी की और सेट पर वापस लौटने को कहा। लेकिन वो नहीं मानी। इस बीच सरप्राइज ये था कि रागिनी सेट पर वापस लौटीं और खुलासा किया कि वो भी राजीव के मजाक का जवाब दे रही थीं।

बता दें, इससे पहले राजीव खंडेलवाल ने कॉमेडियन भारती के साथ भी प्रैंक खेला था। शूट के दौरान राजीव ने बेहोशी का नाटक किया था। एक्टर को बेहोश होते देखकर भारती डर गई थीं। लेकिन बाद में उन्हें जब मालूम चला कि ये मजाक था तो उनकी हंसी नहीं रुकी। आपको बता दें कि रागिनी स्टार प्लस सीरियल ससुराल गेंदा फूल से सुर्खियों में आई थीं।

Related posts

हरियाणा में जाट आरक्षण पर लगी अंतरिम रोक

bharatkhabar

पाकिस्तान में फंड उगाही को लेकर जमात-उद-दावा पर होगी कार्रवाई

bharatkhabar

विवेक तिवारी मर्डर केस: क्या यूपी पुलिस विवेक की पत्नी के सवालों के जवाब दे पाएगी ?

mahesh yadav