Breaking News featured देश

राफेल लड़ाकू विमान: रक्षा मंत्री ने कहा कांग्रेस ने 10 साल में रक्षा सौदो के लिए कुछ नहीं किया

sitaraman राफेल लड़ाकू विमान: रक्षा मंत्री ने कहा कांग्रेस ने 10 साल में रक्षा सौदो के लिए कुछ नहीं किया

नई दिल्ली। राफेल लड़ाकू विमान सौदे में गड़बड़ी का आरोप लगा रही कांग्रेस को रक्षा मंत्री निर्माला सीतरामण ने जवाब दिया है। रक्षा मंत्री ने कांग्रेस के आरोपो को बेबुनियाद बताते हुए कांग्रेस पर पलटवार किया। निर्माला सीतारमण ने कहा कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही राफेल लड़ाकू विमान सौदा किया गया है। उन्होंने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि यूपीए सरकार ने देश की रक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए 10 साल में कुछ काम नहीं किया। इसलिए वायूसेना की आपात जरूरतों को देखते हुए एनडीए सरकार ने पूरी पारदर्शिता के साथ राफेल सौदे को मंजूरी दी है।

sitaraman राफेल लड़ाकू विमान: रक्षा मंत्री ने कहा कांग्रेस ने 10 साल में रक्षा सौदो के लिए कुछ नहीं किया

कांग्रेस के आरोपो को शर्मनाक बताते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश का नुकसान कर रही है। राफेल सौदे को लेकर उन्होंने कहा कि वायु सेना की जरूरतों को देखते हुए पूरी तरह से हथियारों से लैस 36 राफेल लडाकू विमानों का सौदा आपत स्थिति में करना पड़ा। बता दें कि कांग्रेस ने सरकार पर राफेल की खरीद को लेकर निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं करने का आरोप लगाया था। कांग्रेस ने कहा था कि मोदी सरकार ने राफेल विमानों को तय कीमत के मुकाबले ज्यादा पैसों में खरीदा  है। कांग्रेस का कहना है कि हमने 8.7 अरब डॉलर यानी करीब 59 हजार करोड़ रुपये में 36 विमान खरीदे हैं, जबकि संप्रग ने 10.2 अरब डॉलर में ही 126 विमानों की खरीद तय की थी। हालांकि कांग्रेस के इस आरोप को खुद फ्रांस ने ही नकार दिया है, जिसके साथ भारत सरकार ने विमानों का सौदा किया है।

इसी को लेकर रक्षा मंत्री ने कांग्रेस को घेरा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के डेलिगेशन में अधिकारियों के साथ व्यापार जगत के तमाम लोग होते हैं। इसमें कौन-कौन हैं ये मायने नहीं रखता, क्योंकि अभी तक ऑफसेट कॉन्ट्रेक्ट पर हस्ताक्षर नहीं हुए हैं। रक्षा मंंत्री ने कहा कि जब दो निजी कंपनी औद्योगिक नीति एवं संव‌र्द्धन विभाग (डीआइपीपी) के नियम के तहत संयुक्त उद्यम स्थापित करते हैं, तो इसमें रक्षा मंत्रालय की मंजूरी की जरूरत नहीं होती। इसे सरकार के साथ जोड़ना राजनीति से प्रेरित है। आपको बता दें कि राफेल लड़ाकू विमानों को लेकर भारत और फ्रांस के बीच सौदा साल 2015 में पीएम मोदी की फ्रांस यात्रा के दौरान हुआ था।

 

Related posts

रायबरेलीः मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो अन्य साथियों की तलाश में जुटी पुलिस

Shailendra Singh

4 महीने बाद है चार धाम की यात्रा, ऐसा माहौल न बनाएं कि जोशीमठ ही खत्म हो जाए – CM धामी

Rahul

तापसी पन्नू को यूजर ने कहा बदसूरत एक्ट्रेस, मिला करारा जवाब

mohini kushwaha