featured देश राज्य

राफेल डील: रिलायंस ने नेशनल हेराल्ड पर किया 5000 करोड़ मानहानी का केस

anil ambani राफेल डील: रिलायंस ने नेशनल हेराल्ड पर किया 5000 करोड़ मानहानी का केस

नई दिल्ली: अनिल अंबानी के रिलायंस समूह की कंपनियों ने कांग्रेस के स्वामित्व वाले समाचार पत्र नेशनल हेराल्ड के खिलाफ 5000 करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा दायर किया है। इन कंपनियों ने दावा किया कि समाचार पत्र ने राफेल विमान करार को लेकर फर्जी और अपमानजनक लेख प्रकाशित किए।

अनिल अंबानी
अनिल अंबानी

मानहानि का मुकदमा दायर कराया

रिलायंस डिफेंस, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर और रिलायंस एयरोस्ट्रक्चर ने एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड, नेशनल हेराल्ड के पब्लिशर, एडिटर इंचार्ज जफर आगा और लेख के लेखक विश्वदीपक के खिलाफ दीवानी मानहानि का मुकदमा दायर कराया है।

रिलायंस समूह का हिस्सा हैं

ये कंपनियां अनिल अंबानी के रिलायंस समूह का हिस्सा हैं। यह मुकदमा शुक्रवार को शहर की सिविल और सत्र न्यायाधीश पीजे तामकुवाला की अदालत में दर्ज कराया गया। कोर्ट ने मुकदमे में वादी बनाए गए लोगों को नोटिस जारी कर 7 सितंबर तक जवाब देने को कहा है।

झूठ और अपमानजनक है

दायर मुकदमे में कंपनियों ने आरोप लगाया है कि मोदी के राफेल सौदे के एलान से 10 दिन पहले अनिल अंबानी ने बनाई रिलायंस डिफेंस शीर्षक नामक लेख झूठ और अपमानजनक है। यह लेख जनता को गुमराह करने वाला है। यह रिलायंस समूह और चेयरमैन अनिल अंबानी की नकारात्मक छवि को प्रदर्शित करता है और इसका जनता के मन पर गलत असर पड़ेगा।

5000 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति

लेख से लगता है कि सरकार ने कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए यह करार किया जोकि गलत है। समाचार पत्र के लेख से कंपनी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है। इसलिए 5000 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति की जाए। इससे पहले रिलायंस समूह ने कई कांग्रेस नेताओं को कानूनी नोटिस भेजा था।

Related posts

सुरक्षा राष्ट्र परिषदः भारत ने कहा- वैश्विक आतंकवाद में नया ट्रेंड उभरकर आया सामने

Aman Sharma

सत्या एस त्रिपाठी संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण एजेंसी के सहायक महासचिव नियुक्त किये गए

rituraj

विरोध शांत होने पर पटना में रिलीज हो रही पद्मावत, बुकिंग शुरु

Vijay Shrer