Breaking News featured देश बिहार

अस्पताल में भर्ती लालू यादव से मिलने चार्टर प्लेन से पहुंचेगीं राबड़ी देवी

WhatsApp Image 2021 01 22 at 4.11.41 PM अस्पताल में भर्ती लालू यादव से मिलने चार्टर प्लेन से पहुंचेगीं राबड़ी देवी

पटना। बिहार की राजनीति में आए दिन हलचलें तेज देखने को मिलती रहती हैं। इसके साथ बता दें कि बिहार की राजनीति का जाना-माना चेहरा लालू यादव की बीती रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। लालू यादव की तबीयत बिगड़ने की खबर जैसे ही परिवारों वालों को लगी तो सभी परेशान हो गए। जिसके चलते परिवार के लोग लालू से मिलने रांची पहुंच रहे हैं। जिसके चलते लालू की बेटी मीसा भारती अपने पिता की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने के बाद दिल्ली से सीधे रांची पहुंच चुकी हैं। वहीं लालू की और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के रांची जाने की खबर है। राबड़ी देवी के साथ उनके पुत्र नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी रांची पहुंचकर लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करेंगे।

लालू के करीबी पहुंचे रांची-

बता दें कि बीते गुरुवार शाम खबर आई कि लालू यादव की तबीयत बिगड़ गई है। जिसके चलते लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती आज रांची पहुंच चुकी हैं और अब राबड़ी और तेजस्वी भी जल्द हीं रांची जाएंगे। राबड़ी देवी की सेहत इन दिनों खुद ठीक नहीं है। जिसके चलते राबड़ी देवी सड़क मार्ग से रांची नहीं जाएंगी। बताया जा रहा है कि राबड़ी देवी के लिए चार्टर प्लेन का इंतजाम किया जा रहा है। चार्टर प्लेन का शेड्यूल मिलने के बाद राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव एक साथ रांची जाएंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्लेन पटना में उपलब्ध हो जाएगा और उसके बाद वह रांची रवाना होंगे। इसके साथ ही आज लालू यादव के बेहद करीबी भोला यादव भी रांची पहुंच चुके हैं।

Related posts

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर हुई बढ़ोतरी,दिल्ली में पेट्रोल 80 रुपये 73 पैसे ,महाराष्ट्र में 88 रुपये 12 पैसे

rituraj

MCD कर्मियों की हड़ताल पर NGT ने केंद्र -दिल्ली सरकार को भेजा नोटिस

shipra saxena

अनलॉक-1 से धार्मिक गतिविधियों को शुरू करने का रास्ता साफ, चारधाम यात्रा भी पटरी पर लौटेगी

Rani Naqvi