Breaking News featured दुनिया

चौथी बार रूस के राष्ट्रपति चुने गए पुतिन, रूस की ताकत बढ़ाने का किया वादा

60076205 014689454 1 चौथी बार रूस के राष्ट्रपति चुने गए पुतिन, रूस की ताकत बढ़ाने का किया वादा

मॉस्को।  लगातार दो दशक तक रूस पर राज करने वाले व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर रूस के राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में वो रूस में बनी लिमोजिन कार से पहुंचे जबकि इसके पहले वो मर्सिडीज कार से चलते थे। शपथ के बाद पुतिन ने रूस के लोगों को उनके समर्थन और प्रेम के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि उन्हें उनकी जिम्मेदारी का अहसास है। पुतिन ने कहा कि वो रूस के राष्ट्राध्यक्ष होने के नाते रूस की ताकत और समृद्धि को बढ़ाने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने रूस के लोगों के जीवत स्तर को सुधारने का वादा किया। 60076205 014689454 1 चौथी बार रूस के राष्ट्रपति चुने गए पुतिन, रूस की ताकत बढ़ाने का किया वादा

उन्होंने कहा कि लोग अब बेहतर जीवन जिएंगे। बता दें कि पुतिन का चौथा कार्यकाल 6 वर्षों का होगा। पुतिन ने साल 1999 में रूस की सत्ता संभाली थी। मार्च के चुनाव में जीत के बाद जोसेफ स्टालिन के बाद सबसे लंबे समय तक रूस के राष्ट्रपति बने रहने का खिताब उन्होंने अपने नाम कर लिया है। इस समय उन्हें भले ही अंतर्राष्ट्रीय विवादों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन उन्होंने वादा किया है कि वे अपने इस कार्यकाल में देश की अर्थव्यवस्था में नई जान डालेंगे।

राष्ट्रपति पद की शपथ लेते हुए पुतिन ने कहा कि रूस के वर्तमान और भविष्य के लिए हर संभव कार्य को मैं अपना कर्तव्य और अपने जीवन का लक्ष्य मानता हूं। गौरतलब है कि महज 2 दिन पहले ही देश भर में पुतिन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे विपक्ष के नेता एलेक्सी नावाल्नी सहित करीब 1,600 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया था। बताते चलें कि रूसी संविधान के मुताबिक पुतिन साल 2024 का चुनाव नहीं लड़ सकते। वहीं दूसरी तरफ पुतिन ने अपने उत्तराधिकारी के संबंध में भी कोई संकेत नहीं दिए हैं।

Related posts

भारत में होगी अफगान मुद्दे पर NSA की बैठक, रूस, अमेरिका और शियाई देश होंगे शामिल, चीन-पाक से नहीं उम्मीद

Rani Naqvi

यूपी के 3.5 करोड़ परिवारों तक इस योजना के माध्यम से जुड़ेगी बीजेपी

Aditya Mishra

सुराज सेवा दल ने भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाई आवाज, कहा- 55 हजार करोड़ के राजस्व घोटाले की सरकार को हो वापस

Neetu Rajbhar