featured यूपी

पूर्णता की ओर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का कार्य
लखनऊ। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पूर्णता की ओर है तथा 31 अगस्त, 2021 तक मेन कैरिज-वे यातायात के लिए खोल दिया जायेगा। फैसीलिटी टॉयलेट एवं पेट्रोल पम्प स्थापना की कार्यवाही प्रचलित है। साइनेज एवं मार्ग प्रकाश से सम्बन्धित कार्य भी चल रहे हैं। बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे एवं गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के कार्य भी द्रुत गति से चल रहे हैं। यह जानकारी उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने दी। वह समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।
मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने एक्सप्रेसवेज को निर्धारित समयावधि में पूरा करने के लिए प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गति लाकर सभी परियोजनाओं को शीघ्रता से पूरा किया जाये। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की समीक्षा में उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे में फैसीलिटी टॉयलेट एवं पेट्रोल पम्प की स्थापना का कार्य भी समानान्तर पूरा किया जाये। उन्होंने एक्सप्रेस-वे पर साइनेज तथा मार्ग प्रकाश का कार्य भी शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश दिये।
बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे के निर्माण की समीक्षा में बताया गया कि 31 जुलाई, 2021 तक 68.62 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है तथा सड़क की एक साइड 28 फरवरी, 2022 तथा दोनों साइड 30 अप्रैल, 2022 तक यातायात के लिए खोल दी जायेगी। बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना के समस्त कार्य 30 सितम्बर, 2022 तक पूरे हो जायेंगे।
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वेे की समीक्षा में बताया गया कि 31 जुलाई, 2021 तक 26.70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है तथा उक्त से सम्बन्धित समस्त कार्य द्रुत गति से चल रहे हैं। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का मुख्य कैरिज-वे माह मार्च, 2022 तक यातायात के लिए खोल दिया जायेगा।  मुख्य सचिव ने गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए निविदा की प्रक्रिया को तेजी से निष्पादित कराने के निर्देश दिये।

Related posts

रजत जयंती के बहाने ‘महागठबंधन’ की कवायद ?

Rahul srivastava

सोनिया गांधी की 19 विपक्षी दलों के साथ बैठक, बोलीं- 2024 का लोकसभा चुनाव लक्ष्य

Saurabh

प्रेम जाल में फसांकर वीडियो कॉलिंग पर लगावाई फांसी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Aman Sharma