लुधियाना। पंजाब के औद्योगिक शहर मानें जाने वाले लुधिय़ाना में कुछ लोगों द्वारा नगर निगम की टीम पर पथराव किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्रवार(21-04-17) को नगर निगम की टीम स्थानीय पुलिस बल के साथ मैट्रो रोड पर अवैध रूप से कब्जा करके झुग्गियों में रह रहे लोगों को हटाने के लिए गई थी। जैसे ही टीम मौके पर पहुंची और कुछ समझ पाती लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया।
हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराने के लिए पुलिस द्वारा लाठी और बल का प्रयोग किया तो लोगों ने निगम अधिकारियों और पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। लोगों का गुस्सा देखकर पुलिस बल, निगम टीम के साथ बिना अतिक्रमण हटाए वापस लौट गई।
मीडिया से बात करते हुए प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह जैसे ही पुलिस बल के साथ निगम की टीम कार्रवाई के लिए पहुंची झुग्गी झोपड़ी वाले इकट्ठा होकर नारेबाजी करने लगे। नारेबाजी के बीच ही निगम के दस्ते ने झुग्गियों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। इसके बाद लोगों का गुस्सा बढ़ गया और उन्होंने हंगामा करना शुरू कर कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि स्थानीय लोगों द्वारा की गई पत्थरबाजी में कई पुलिस अधिकारियों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं।