Breaking News featured पंजाब राज्य

पंजाब में लगेगा आतंकवाद पर लगाम, बनाया जाएगा स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप

deepika02 पंजाब में लगेगा आतंकवाद पर लगाम, बनाया जाएगा स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के महानिदेशक सुरेश अरोड़ा ने पंजाब में आतंकवाद पर लगाम लगाने के लिए स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप बनाने का निर्णय किया है,जिसे दुनिया की सबसे बेहतरीन फोर्स के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा। इसी के साथ राज्य में पुलिस गर्मख्यालियों और गैंगस्टरों की सोशल मीडिया पर बढ़ती सक्रियता पर शिकंजा कसने और आम लोगों से जुड़ने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर भी अपना खाता खोलेगी। डीजीपी ने दावा किया कि बीते साल के दौरान पंजाब पुलिस ने आतंकवादियों को आठ मोड्यूल ध्वस्त करने में सफलता हासिल की थी। इस कार्रवाई में पुलिस ने 47 लोगों को धर दबोचा था और 43 हथियार बरामद भी किए थे। panjab पंजाब में लगेगा आतंकवाद पर लगाम, बनाया जाएगा स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप

पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने साल 2017 की राज्य पुलिस की उपलब्धियों और नए साल 2018 के लक्ष्यों का विवरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि सेंट्रल डिजास्टर नंबर 112 के तर्जा पर नेशनल इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टमप्रोजेक्ट को पंजाब में लागू किया जा रहा है। इसके तहत फोन काल्स को सेंट्रलाइज करने के उद्देश्य से आगामी अप्रैल माह में मोहाली में एक पब्लिक सेफ्टी आनसरिंग प्वाइंट स्थापित किया जाएगा।

इसके अधीन 60 काल वर्क स्टेशन, 12 पुलिस कंट्रोल रूम और तुरंत कार्रवाई के लिए 900 इमरजेंसी वाहन होंगे। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर गैंगस्टरों और गर्मख्यालियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पंजाब पुलिस इस साल खुद को सोशल मीडिया से जोड़ेगी और पुलिस द्वारा अपना फेसबुक पेज, ट्वीटर व यू-ट्यूब खाता होगा। इससे आम लोगों से भी सीधे तौर पर जुड़ा जा सकेगा। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर आम लोगों की शिकायतें मिलने पर उनका निवारण भी तुरंत होगा। सोशल मीडिया पर पुलिस के यह खाते इसी महीने खुल जाएंगे।

Related posts

वियतनाम को 50 करोड़ डॉलर रक्षा ऋण की भारत की पेशकश

bharatkhabar

देश का पहला दिव्यांग स्टेडियम लखनऊ में, जानिए कब होगा लोकार्पण

Aditya Mishra

पिछले 24 घंटे में आतंकियों का जम्मू कश्मीर में दूसरा हमला, 3 जवान घायल..

Rozy Ali