featured पंजाब

प्रकाश सिंह बादल को दी गयी अंतिम विदाई, पैतृक गांव से निकाली गयी शव यात्रा

59a080fa ff7f 4e39 a9ff c56ebad6474d 1682574371 प्रकाश सिंह बादल को दी गयी अंतिम विदाई, पैतृक गांव से निकाली गयी शव यात्रा

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का पैतृक गांव बादल में अंतिम संस्कार किया गया । गांव के श्मशान घाट में जगह कम होने की वजह से उन्हें उनके ही खेत में मुखाग्नि दी गयी ।

यह भी पढ़े

Corona Cases in India: 24 घंटे में मिले 9,355 नए कोरोना केस, 26 मरीजों की मौत

 

पैतृक घर से संस्कार की जगह के लिए शव यात्रा थोड़ी देर में शुरू होने जा रही है। यहां उनके समर्थकों की भारी भीड़ जमा है। इससे पहले सुबह घर में पार्थिव देह को अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया। यहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, NCP चीफ शरद पवार भी शोक जताने पहुंचे।

95 साल के प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार रात करीब पौने 8 बजे मोहाली के अस्पताल में निधन हुआ था। उन्हें सांस की तकलीफ के बाद यहां भर्ती कराया गया था। वे पंजाब के 5 बार CM रहे। वहीं लंबी विधानसभा सीट से लगातार 10 बार उन्होंने चुनाव में जीत हासिल की।

59a080fa ff7f 4e39 a9ff c56ebad6474d 1682574371 प्रकाश सिंह बादल को दी गयी अंतिम विदाई, पैतृक गांव से निकाली गयी शव यात्रा 67d1f28f 9021 40a8 bb43 dbbe2a74211f 1682574437 प्रकाश सिंह बादल को दी गयी अंतिम विदाई, पैतृक गांव से निकाली गयी शव यात्रा e7e5f721 19e6 4343 be9b 2f5a48957333 1682572360 प्रकाश सिंह बादल को दी गयी अंतिम विदाई, पैतृक गांव से निकाली गयी शव यात्रा

हरियाणा के INLD नेता अभय चौटाला, केंद्रीय मंत्री सोमनाथ, पूर्व सेहतमंत्री सुरजीत जियाणी, कांग्रेसी नेता व पूर्व डिप्टी सीएम ओम प्रकाश सोनी भी बादल परिवार से दुख सांझा करने के लिए पहुंचे हैं। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी, भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने प्रकाश सिंह बादल के पार्थिव शरीर को नमन किया। वहीं NCP प्रमुख शरद पवार ने भी पहुंच सुखबीर बादल के साथ दुख जाहिर किया। अंतिम संस्कार के मौके भी बड़े सियासी नेताओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

Related posts

चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश में गिरी महिला यात्री, ड्यूटी पक तैनात RPF कर्मचारी ने ऐसे बचाई जान, देखें VIDEO

Shagun Kochhar

पहली बार साथ नजर आए रील और रीयल लाइफ संजय दत्त, फैंस के लिए आया नया गाना

mohini kushwaha

PNB घोटाले के आरोपी नीरव मोदी के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया

Rani Naqvi