featured देश पंजाब

पंजाब:  आज तैयार होगी चरणजीत चन्नी की नई टीम, थोड़ी देर में होगा शपथ ग्रहण, 7 नए चेहरों को मिल सकती है जगह!

channi01 पंजाब:  आज तैयार होगी चरणजीत चन्नी की नई टीम, थोड़ी देर में होगा शपथ ग्रहण, 7 नए चेहरों को मिल सकती है जगह!

पंजाब में भी आज मंत्रिमंडल विस्तार होने जा रहा है। कुछ ही देर में पंजाब में मंत्रिमंडल विस्तार होने वाला है। पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की नई टीम आज तैयार हो जाएगी। बताया जा रहा है कि चन्नी की नई टीम में 7 नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।

आज तैयार होगी चरणजीत चन्नी की नई टीम

पंजाब में भी आज मंत्रिमंडल विस्तार होने जा रहा है। कुछ ही देर में पंजाब में मंत्रिमंडल विस्तार होने वाला है। पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की नई टीम आज तैयार हो जाएगी। बताया जा रहा है कि चन्नी की नई टीम में 7 नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। वहीं खबरें ये भी आ रही हैं कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी रहे 5 मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है।

शाम 4.30 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह

शाम 4.30 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा। खुद मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कैबिनेट विस्तार को लेकर जानकारी ट्वीट कर दी है। राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित पद तथा गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

इन मंत्रियों को मिल सकती है कैबिनेट में जगह  

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो परगट सिंह, राज कुमार वेरका, गुरकीरत सिंह कोटली, संगत सिंह गिलजियान, अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, कुलजीत नागरा और राणा गुरजीत सिंह को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। वहीं अमरिंदर सिंह सरकार के समय से मंत्री विजय इंदर सिंगला, मनप्रीत सिंह बादल, ब्रह्म मोहिंद्रा, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, अरुणा चौधरी, रजिया सुल्ताना और भारत भूषण आशु की कुर्सी सेफ रहने के कयास लगाए जा रहे हैं

कैप्टन के 5 करीबी मंत्रियों की छिन सकती है कुर्सी

साथ ही राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, साधु सिंह धर्मसोत, बलबीर सिंह सिद्धू, गुरप्रीत सिंह कांगड़ और सुंदर शाम अरोड़ा का मंत्रिपद उनसे छिन सकता है। वहीं शपथ ग्रहण से पहले पंजाब में एक और नया बवाल खड़ा हो गया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के 6 विधायक और 1 पूर्व पीसीसी अध्यक्ष ने प्रदेश पार्टी अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को एक संयुक्त पत्र लिखकर राणा गुरजीत सिंह को मंत्री पद से हटाने की मांग की है। गुरजीत सिंह पर खनन घोटाले के आरोप होने का हवाला दिया गया है।

Related posts

शोपियां आतंकी हमलाः घायल मेजर अमरदीप सिंह शहीद

Rahul srivastava

UP: जून में एक करोड़ वैक्‍सीनेशन का लक्ष्‍य, जानिए अबतक कितनों को लगा टीका

Shailendra Singh

अब यूपी में भी बनाई जायेगी फीवर क्लीनिक, इन सुविधाओं से होगी लैश

Shailendra Singh