featured पंजाब राज्य

पंजाब में AAP के सीएम उम्मीदवार होंगे भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल ने किया ऐलान

Screenshot 2022 01 18 134520 पंजाब में AAP के सीएम उम्मीदवार होंगे भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल ने किया ऐलान

पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की ओर से सांसद भगवंत मान को मुख्यमंत्री चेहरा बनाया गया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में आम आदमी पार्टी के सीएम चेहरे का ऐलान किया। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर वह खुद भगवंत मान का नाम घोषित कर देते तो लोग उन पर आरोप लगाते उन्होंने अपने छोटे भाई को सीएम चेहरा बना दिया है। ऐसे में पिछले सप्ताह हमने मोबाइल नंबर जारी करके जनता से उनकी मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार में सबसे पसंदीदा उम्मीदवार के चयन करने को कहा था। ऑनलाइन पोल में करीब 21 लाख से अधिक लोगों की ओर से प्रतिक्रिया प्राप्त हुई। जिसमें 93.73 लोगों की पहली पसंद भगवंत मान बताए गए हैं यानी राज्य के अगले सीएम भगवंत मान होंगे।

आपको बता दें भगवंत मान मौजूदा वक्त में संगरूर से सांसद हैं और अपने लोकसभा क्षेत्र के विधानसभा हलक से वह चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे है। वहीं पार्टी के कुछ ऐसे विधायक और नेता भी हैं जो किसी कारणवश भगवंत मान सिंह से नाराज हैं हालांकि वे भी भगवंत मान सिंह को सीएम चेहरा बनाने के पक्ष में है। उनका कहना है कि अगर पार्टी में भगवंत मान सिंह को मुख्यमंत्री पद कचरा नहीं बनाया गया तो पार्टी को इसका नुकसान हो सकता है। 

Related posts

कलाकारों की आर्थिक मदद करेगी संस्कार भारती

Shailendra Singh

बेसिक शिक्षा मंत्री ने कहा- पूरे देश का सिरमौर बनेगा पूर्वांचल, पूर्व सीएम वीर बहादुर सिंह का भी किया जिक्र

Aman Sharma

अनंतनाग की सेहर इकबाल को मिला ऑक्सफोर्ड महिला फैलोशिप 2020-21

Rozy Ali