featured

पंजाब: किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में शिरोमणि अकाली दल का प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिए कई नेता

vlcsnap 2021 09 04 14h34m46s471 पंजाब: किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में शिरोमणि अकाली दल का प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिए कई नेता

शिरोमणि अकाली दल ने किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया। इस दौरान अकाली नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री का आवास घेरने की कोशिश की।

किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में अकाली दल का प्रदर्शन

हरियाणा के करनाल और पंजाब के मोगा में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ अब विपक्ष लांबद है। चंडीगढ़ में अब इसको लेकर प्रदर्शन पर प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी बीच शनिवार को चंडीगढ़ में इसको लेकर खूब प्रदर्शन किए गए। शिरोमणि अकाली दल के नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करते नजर आए। शिरोमणि अकाली दल संयुक्त पूरी तैयारी के साथ पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्री कार्यालय का घेराव करने चंडीगढ़ पहुंचा था। लेकिन पुलिस ने उन्हें बैरिकेड लगाकर पहले ही रोक दिया। इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की ओर से वाटर कैनन का इस्तेमाल भी किया गया।

हिरासत में लिए गए कई अकाली नेता और कार्यकर्ता

हालात काफी समय तक न सुधरने के बाद पुलिस ने सभी प्रधान कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। और सेक्टर 3 के थाने में ले गई। बता दें कि शिरोमणि अकाली दल संयुक्त के प्रभारी सुखदेव सिंह ढींडसा ने पंजाब और हरियाणा में किसानों के लाठीचार्ज का पुरजोर विरोध किया था। जिसके बाद प्रदर्शन का ऐलान शिरोमणि अकाली दल संयुक्त सुखदेव सिंह ढींडसा की तरफ से किया गया था।

करनाल और मोगा में हुआ था किसानों पर लाठीचार्ज

आपको बता दें कि हरियाणा के करनाल में किसानों पर पुलिस की ओर से किसानों पर लाठीचार्ज किया गया था। जिसके बाद से ही विपक्ष लगातार बीजेपी पर कटाक्ष कर रहा था। कांग्रेस की ओर से भी लगातार बीजेपी सरकार को कोसा जा रहा था और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के इस्तीफे की मांग की जा रही थी। लेकिन इसी बीच पंजाब के मोगा में भी कुछ ऐसी ही घटना सामने आई। जहां पंजाब पुलिस की ओर से किसानों पर लाठीचार्ज किया गया था। जिसके बाद बीजेपी की ओर से कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे की मांग की जाने लगी। दोनों पार्टियां किसानों के मुद्दे पर आमने सामने हो गई। वहीं अब दूसरी पार्टियां भी प्रदर्शन पर उतर आई हैं। कभी अकाली की ओर से प्रदर्शन किया जा रहा है तो कभी आम आदमी पार्टी विरोध जता रही है।

Related posts

मंडप में दूल्हे की हरकत को देख, दुल्हन ने किया शादी से इंकार

Rani Naqvi

UP: अपर मुख्‍य सचिव सूचना बोले- कोरोना के एक्टिव केस 68 फीसदी घटे     

Shailendra Singh

ब्राह्मण वोटरों को साधने में जुटी बीजेपी, राज्यमंत्री सुनील भराला को पूर्वांचल की जिम्मेदारी

Saurabh